बिना भूले घर की इन 5 चीजों को करें साफ, वरना इंफेक्शन का होगा खतरा

Webdunia
वैसे तो सभी लोग अपने घर को रोजाना साफ करते व करवाते हैं, लेकिन कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें नियमित साफ करने पर अधिकांश लोग जोर नहीं देते। यदि इन चीजों को साफ करना भूलें तो उनके इस्तेमाल से घर के सदस्यों को इंफेक्शन या बीमारी होने का खतरा रहता है।
 
आइए, आपको बताते हैं घर में मौजूद कौन सी 5 चीजों और जगहों को नियमित रूप से साफ करना चाहिए -
 
1 घर का मेन गेट -
 
बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि घर के मुख्य दरवाजे व मेन गेट को भी रोजना साफ करना चाहिए। ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी आने के साथ ही इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।
 
2 डिश टॉवेल -
 
जिस तौलिये से आप घर के बर्तनों को पोंछते हैं उसे डिश टॉवेल कहते है। उन्हें भी रोजाना साफ करना जरूरी होता है वरना गंदे डिश टॉवेल इस्तेमाल करने से बर्तन साफ होने की बजाय गंदे होंगे और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
 
3 किचन और बाथरूम का फर्श -
 
इन दो जगहों पर गंदगी फैलने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है। बाथरूम और किचन को व इनमें लगे सिंक को नियमित अच्छे एंटी-बैक्टीरियल लिक्व‍िड से साफ करें।
 
4 रिमोट कंट्रोल -
 
चाहे टीवी का रिमोट हो या एसी का, कई लोग इन्हें छूते है, कई बार खाते खाते हुए उन्हीं हाथों से रीमोट का इस्तेमाल करते है। जिस वजह से उनमें गंदगी चिपक जाती है।
 
5 महिलाएं अपने पर्स को रोजाना साफ करें -
 
महिलाएं अपने पर्स में कई तरह का सामान रखती है, दिनभर उसे अपने साथ ले जाते हुए यहां-वहां, रखने का काम पड़ता है। ऐसे में पर्स नीचे से काफी गंदा हो जाता है। गंदे पर्स को अगर आपने घर के सोफे या बेड पर रखा तो इंफेक्शन का खतरा खतरा होता है। इसलिए अपने पर्स को नीचे से व अदंर से अच्छी तरह से साफ रखें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

थाईलैंड के मनमौजी और अय्याश राजा की कहानी, 5 पत्‍नियां, कई रखैल और 13 बच्‍चे

करवट लेने पर भी आते हैं चक्कर तो हो सकते हैं ये 6 कारण

खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

ICMR का प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने को लेकर अलर्ट, बताया क्‍या होती है हेल्दी डाइट?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

अगला लेख