फेंगशुई के अनुसार हरा रंग है बुद्धि का प्रतीक, जानिए हरे रंग के सेहत फायदे

Webdunia
क्या आप जानते है कि हर रंग का प्रभाव आपके मन और बुद्धि पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। फेंगशुई के अनुसार हरे रंग को बुद्धि का प्रतिक माना गया है और इसका सेहत पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। आइए, जानें कि हरे रंग का आपके स्वास्थ्य से क्या संबंध है?  
 
1. हरा रंग आंखों को सुकून देता है, प्रकृति का रंग भी हरा होता है और प्रकृति जीवन का संदेश देती है। फेंगशुई के अनुसार हरा रंग बीमार व्यक्तियों के लिए जीवनदायी औषधि जैसा काम करता है। फेंग्शुई इसे विकास, स्वास्थ्य और सौभाग्य का भी प्रतीक मानता है।
 
2. हरा रंग सकारात्मक ऊर्जा देने वाला होता है, यह तनाव दूर करके डिप्रेशन से बचाने में मदद करता है।

ALSO READ: बेशुमार दौलत तथा उन्नति के सुअवसर देता है कछुए का 1 सरल उपाय, जानें 4 खास बातें भी
 
3. हरा रंग लकड़ी तत्व का प्रतीक है। इसे घर के साथ-साथ ऑफिस में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। घर में आराम करने, शयन करने और सुकून के पल बिताने के स्थानों पर हरे रंग का इस्तेमाल, आपके पलों को सुखदायी बना देता है।
 
4. हरे रंगों के वातावरण के बीच काम करने से व्यक्ति की रचनात्मकता में बढ़ोतरी होती है। आप चाहे तो घर की दीवारों पर इन्हें रंग या टेक्सचर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं व पौधों के रूप में भी इस रंग से एनर्जी को अपने घर में प्रवाहित कर सकते हैं।
 
 
5. हरा रंग बीमार व्यक्तियों को भी जल्द ठीक करने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को सामन्य रखने के साथ ही मानसिक शांति देता है, जिससे दिमाग संबंधित कई बीमारियों में राहत मिलती है। 
 
ALSO READ: बेशुमार दौलत तथा उन्नति के सुअवसर देता है कछुए का 1 सरल उपाय, जानें 4 खास बातें भी
 
 

ALSO READ: गलती से भी घर में न लगाएं इन 3 तरह की तस्वीरों को...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

थाईलैंड के मनमौजी और अय्याश राजा की कहानी, 5 पत्‍नियां, कई रखैल और 13 बच्‍चे

करवट लेने पर भी आते हैं चक्कर तो हो सकते हैं ये 6 कारण

खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

ICMR का प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने को लेकर अलर्ट, बताया क्‍या होती है हेल्दी डाइट?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

अगला लेख