ज्यादा अचार खाने से हो सकती है एसिडिटी, गैस और खट्टी डकार की समस्या

Webdunia
अधिकांश लोग खाने के साथ विभिन्न प्रकार के अचार खाना पसंद करते हैं, अगर आप भी अचार खाने के शौकिन हैं तो आपको मालूम होना चाहिए कि अधिक मात्रा में आचार का सेवन सेहत के लिए समस्याएं भी खड़ी कर सकता है।  
ALSO READ: अगर इन 8 चीजों को रातभर भिगोकर खाएंगे, तो बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर
 
खाने के साथ चटपटे अचार के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है, आखि‍र अचार खाने का स्वाद और खाने के प्रति दिलचस्पी को बढ़ा जो देते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं जो नियमित तौर पर अचार खाते हैं, तो एक बार अचार खाने के यह नुकसान भी जरूर जान लीजिए -
 
1 अचार में तेल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और उसमें प्रयोग किए जाने वाले मसाले भी अक्सर पके हुए नहीं होते, जिसके कारण कोलेस्ट्रॉल और अन्य समस्याएं हो सकती है।  
 
2  अचार का प्रयोग पेट में अम्लीयता को बढ़ावा देता है जिसके कारण इसके अधिक सेवन से आपको एसिडिटी, गैस, खट्टी डकार आना जैसी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

ALSO READ: रात के समय ना करें इन 8 चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान
 
3 अचार में नमक की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो सोडियम की अधिकता के अलावा हाई ब्लडप्रेशर और अन्य सेहत समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
 
 
4 अचार में मसालों के अलावा सिरके का प्रयोग भी काफी मात्रा में किया जाता है, जिसका सेवन नियमित रूप से करने पर आपको अल्सर भी हो सकता है और अन्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।

ALSO READ: दादी नानी के 7 असरदार घरेलू नुस्खे, जो सेहत समस्या होने पर बड़े काम आएंगे
 
5 अचार बनाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए जिन प्रिसजर्वेटिव का प्रयोग होता है, वे शरीर के लिए हानिकरक होते हैं और एसिडिटी या शरीर में सूजन आदि के लिए जिम्मेदार होते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

क्या है सिटींग वॉकिंग का 2 पर 20 रूल? वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेज करने में कैसे कारगर?

सभी देखें

नवीनतम

पार्टनर से रोमांटिक अंदाज में कहें गुड नाइट, भेजें ये 20 दिल छू जाने वाले गुड नाइट कोट्स

इन 6 लोगों को नहीं पीनी चाहिए छाछ, जानिए वजह

भारत में कोरोना का JN.1 वैरिएंट: जानिए कितना है खतरनाक और क्या हैं इसके प्रमुख लक्षण

बाल कविता: इनको करो नमस्ते जी

डिजिटल युग में कविता की प्रासंगिकता और पाठक की भूमिका

अगला लेख