khatu shyam baba

नियमित करते हैं एक्सरसाइज तो इन 5 बातों का भी रखें ख्याल

Webdunia
सेहतमंद जिंदगी के लिए अधिकतर लोग नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करते है ताकि वे तंदरुस्त रह सकें। लेकिन एक्सरसाइज करते वक्त हमें सेहत और उम्र के हिसाब से वर्कआउट करने की जरूरत होती है। तो आइए जानते हैं कि आपको एक्सरसाइज करते वक्त किन 5 बातों का ख्याल रखना चाहिए..
 
1) वार्मअप - एक्सरसाइज शुरु करने के पहले वार्मअप अनिवार्य है, ताकि आपका शरीर एक्सरसाइज के लिए पूरी तरह से तैयार हो सके। अगर आप वार्मअप को अनदेखा करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए हानिकरक हो सकता है।
 
2) फॉर्म - आप एक्सरसाइज के जिस फॉर्म यानि प्रकार को कर रहे हैं, उसे नियम अनुसार वैसे ही करें, जैसा बताया गया है। अपने हिसाब से किसी तरह का फेरबदल बिल्कुल न करें, अन्यथा आपके शरीर को यह भारी पड़ सकता है।
 
3) शुरूआती लोगों के लिए - एक्सरसाइज करने के शुरुआती दिनों में अति करने से बचें और ट्रेनर के अनुसार ही एक्सरसाइज करें। सप्ताह में जितना व्यायाम कहा जाए उससे ज्यादा करना शरीर को तकलीफ दे सकता है।
 
4) डाइट - एक्सरसाइज के साथ-साथ डायट का भी विशेष ध्यान रखें और तेजी से पचाने वाली प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का विकल्प चुनें। यह शरीर में अमीनो एसिड प्रदान की पूर्ति के साथ ही मांसपेशियों के निर्माण में सहायता करते हैं।
 
5) उम्र - एक्सरसाइज करना वैसे तो सभी उम्र वालों के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन एक्सरसाइज का चुनाव अपनी उम्र के अनुसार करें और शुरु करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपको सेहत संबंधी समस्याएं हैं तो इसका विशेष ध्यान रखें और एक्सपर्ट से चर्चा कर लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

कैंसर शरीर में कैसे फैलता है? जर्मन रिसर्च टीम ने किया नया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

चैत्र नवरात्रि, गुड़ीपड़वा और चेटीचंड पर्व पर बेहतरीन हिन्दी निबंध

गुड़ीपड़वा, नवरात्रि और चेटीचंड त्योहार के 10 प्रमुख व्यंजन

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

World Tuberculosis Day 2026: विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस: जानें कारण, महत्व, लक्षण, उपचार और रोकथाम

World Water Conservation Day: विश्व जल संरक्षण दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

अगला लेख