Hanuman Chalisa

ज्यादा ड्राय फ्रूट खाने से होते हैं 5 नुकसान

Webdunia
यह बात बिल्कुल सही है कि‍ ड्राय फ्रूट्स यानि सूखे मेवे खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूखे मेवों का अत्यधि‍क सेवन करना सेहत के लिए उतना ही हानिकारक भी होता है....? सूखे मेवों का अधि‍क सेवन आपके वजन के लिहाज से भी नुकसानदेह हो सकता है। अगर आप नहीं जानते तो जरूर जरूर जानें, सूखे मेवों की अधि‍क मात्रा खाने से हो सकते हैं यह 5 नुकसान - 
 
1 ड्राय फ्रूट्स को डाइट में शामिल करना, फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है। कुछ मात्रा में ड्रायफ्रूट का सेवन करना आपकी सेहत के लिए बेहतर होता है, लेकिन आवश्यकता से अधि‍क मात्रा में इनका सेवन करना, आपको गैस, कब्ज, डायरिया और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दे सकता है। ध्यान रखें कि इनका प्रयोग सीमित मात्रा में ही किया जाए।

2 ड्राय फ्रूट्स को डाइट में शामिल करना जहां वजन को संतुलित करने का एक बढ़ि‍या विकल्प है, वहीं अधि‍क मात्रा में इनका सेवन आपके वजन को बढ़ाने में भी मददगार साबित होते हैं और आपको अतिरिक्त कैलोरी देते हैं।
 
सूखे मेवों में विभि‍न्न पोषक तत्वों के साथ-साथ प्राकृतिक शर्करा भी पाई जाती है। लेकिन कुछ सूखे मेवों में फ्रक्टोज के रूप में यह शर्करा अत्यधिक‍ मात्रा में होती है जो आपके लिए हानिकारक हो सकती है। यह ब्लड शुगर और डाइबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक है।

शर्करा की अधि‍कता वाले कुछ सूखे मेवे ऐसे भी हैं जो आपके खाने पर चिपकते हैं और मुंह के साथ-साथ दांतों में बैक्टीरि‍या पैदा करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि दांतों में चिपकने वाले यह सूखे मेवे आपके दांतों में आसानी से सड़न पैदा कर सकते हैं।
 
 अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो यह सूखे मेवों का पचाने में अधि‍क समय लगाता है। इसके कारण पेट दर्द और उल्टी जैसी परेशानी भी हो सकती है। इसके अलावा सामान्य तौर पर सूखे मेवों का अत्यधि‍क प्रयोग आपका सिरदर्द या सिर भारी होने की समस्या भी दे सकता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर