Hanuman Chalisa

Eye Care : लॉकडाउन में कैसे रखें अपनी आंखों का ख्याल, जानिए एक्सपर्ट सलाह

Webdunia
इस समय पूरा देश लॉकडाउन से गुजर रहा है। हम सभी अपने-अपने घरों में हैं। पूरा वक्त हम घर में बिता रहे हैं और इस समय टीवी देखने का समय भी बढ़ गया। वहीं अब हम मोबाइल व लैपटॉप पर बिजी होने के साथ-साथ, लंबे समय तक टीवी देखना भी हमारी दिनचर्या में शामिल हो चुका है जिसका सीधा असर आंखों पर पड़ता है  और यही कारण है कि कभी आंखों में जलन होती है या कभी भारीपन लगता  है।
 
लेकिन इन सब परेशानी से निजात पाने के लिए जितेंद्र मेश्राम, जो कि एक फिटनेस ट्रेनर हैं, आपको कुछ खास टिप्स दे रहे हैं, जो आसानी से सहजता से घर पर रहकर की जा सकती है।
 
आइए जानते हैं कि लॉकडाउन के दौरान आपको अपनी आंखों की देखभाल कैसे करनी चाहिए?
 
जितेन्द्र मेश्राम (फिटनेस ट्रेनर)
 
सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप कुल्ला या ब्रश करें, तब मुंह में पानी भर लें और आंखों को चारों तरफ घुमाइए।
 
सबसे पहले राइट से लेफ्ट फिर लेफ्ट से राइट घुमाएं। वे बताते हैं कि एक तरफ कम से कम 15 बार घुमाएं और इस बात का ध्यान रहे कि आपको इस दौरान मुंह में पानी भरकर ही रखना है, फिर मुंह को खाली कर दें। इस तरह 2 बार करें।
 
आखिरी बार मुंह में पानी भरें और आंखों पर पानी के छीटें लगातार मारते रहें। जब आप ऐसा करेंगे तो आपको आंखों में हल्की जलन महसूस होंगी लेकिन आप इस प्रक्रिया को करते रहें।
 
आखिरी में पानी कुल्ला करने से पहले आपको आंखों पर अपनी उंगलियों से हल्की-हल्की थपकियां देनी हैं। इस तरह की प्रक्रिया को आप दिन में 3 से 4 बार करें। इससे आपकी आंखों को बहुत आराम मिलेगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

अगला लेख