Hanuman Chalisa

Eye care tips for Holi : होली के रंग में न पड़े भंग, आंखों में न जाए रंग

Webdunia
होली के त्योहार में सब मस्त रहते हैं लेकिन इस मस्ती में जहां त्वचा और बालों की देखभाल करने की जरूरत है तो वहीं आंखें, जो हमारे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा हैं, इन पर खास ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। और आप तो यह बिलकुल भी नहीं चाहते होंगे कि इस रंग-बिरंगे त्योहार में 'रंग में भंग' पड़े। तो आइए जानते हैं कुछ जरूरी बातें जिसका कि आपको ध्यान रखना जरूरी है।
 
जानते हैं कि कैसे आप होली में अपनी कोमल आंखों का ख्याल रख सकते हैं ताकि आपकी आंखों को होली के रंगों से किसी तरह का कोई नुकसान न हो सके।
 
सबसे पहले आप इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप केमिकल रंगों से दूर रहें। ये रंग आपकी त्वचा आपके बाल और आपकी आंखों के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकते हैं इसलिए इनसे दूरी बनाए रखने में ही आपकी समझदारी है।
 
यदि आप किसी को रंग लगा भी रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि किसी से जबरदस्ती न करें, क्योंकि ऐसे में गलती से आंखों में भी कर्लर जा सकता है।
 
अगर आपकी आंखों में रंग चला गया है तो उसे मलें बिलकुल भी नहीं, क्योंकि ऐसा करने से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। 
 
रंग जाने पर सबसे पहले अपनी आंखों को साफ पानी से धोएं और बार-बार अपनी आंखों में पानी डालते रहें।
 
सनग्लासेस का जरूर इस्तेमाल करें, क्योंकि ये आपकी आंखों को रंग से बचाकर रखने में काफी मदद करेंगे।
 
यदि आपकी आंखों में बहुत जलन हो रही है या आपकी आंखें लाल पड़ गई हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख