Hanuman Chalisa

अपनी आंखों की बेहतरी के लिए Office में भी कर सकते हैं ये 4 एक्सरसाइज

Webdunia
आज के वक्त में 9 घंटे से भी अधिक समय स्क्रिन पर ही व्यतीत करते हैं इससे आंखों की समस्या भी बढ़ने लगी है। कम्प्यूटर के बाद आमजन सीधे मोबाइल पर देखना शुरू कर देते हैं। आने वाले वक्त में आंखों के मरीजों की संख्या दिन पर दिन लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि कुछ सरल उपाय है जिन्हें फॉलो कर आंखों को आराम दिया जा सकता है। 
 
तो जानते हैं वे आसान उपाय जिन्हें आप अपने ऑफिस की चेयर पर बैठकर भी कर सकते हैं या जब भी फ्री टाइम आपको मिलता है आप कर सकते हैं-  
 
1. आंखों का मूवमेंट- कम्प्यूटर या मोबाइल में हम एकटक देखते रहते हैं। जैसे ही हम कुछ सेकेंड्स के लिए इधर-उधर देखना शुरू करते हैं आंखों में तकलीफ होने लगती है। आप आराम से अपनी चेयर पर बैठ जाएं, अब आपके सामने घड़ी रखी है ऐसा सोचे। सबसे पहले अपनी आंखों को 12 बजे की सुई तरफ देखें और सुई के साथ आंखों को घुमाएं। इसके बाद 6 बजे की सुई की तरफ देखें और आंखों को घुमाएं। 
 
2. दाएं-बाएं, ऊपर-नीचे मूवमेंट- अपनी आंखों को सेट कर लीजिए। इसके बाद 9 बजे की सुई पर आंखों को रखें और कांटे के साथ आंखों को घुमाएं। 3 पर अपनी आंखों को रखें और सुई के साथ आंखों को घुमाएं। ऐसे ही बताएं गए क्रम में 11, 2, 4 और 7 पर आंखों को रखें और कांटे के साथ घुमाएं। 
 
3. दूर-पास- अक्सर आंखों को एक जगह पर अधिक समय तक रखने से दूर और पास में देखने में समस्या होने लगती है। ऐसे में आप अपने अंगूठे को दूर पास करते रहे। ऐसा 10 बार करें। आप अपने अंगूठे को जितना दूर ले जा सकते हैं ले जाएं, फिर धीरे-धीरे नाक के करीब लाएं। इसके बाद इसे अपोजिट करें। ऐसा 10 बार करें। 
 
4. आंखों को करें साफ- अक्सर हम कहते हैं आंखों में जलन हो रही है। आंखों को साफ करने का सरल सा उपाय है। किसी भी चीज को अपने सामने रखकर उसे एक टक देखते रहिए। आप पलकें भी नहीं झपका सकते हैं और जब तक आंखों से पानी नहीं आ जाता। धीरे-धीरे आपकी आंखों से पानी निकलना शुरू होगा। कुछ देर बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। 

ALSO READ: सर्दी-जुकाम के वायरस ने कोरोना से बचाई जिंदगियां

ALSO READ: कैसे धोना चाहिए homemade masks, अपनाएं आसान टिप्स

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख