Hanuman Chalisa

Fitness Tips : घर के कामों से होता है शरीर का व्यायाम, क्या है सच? जानिए Expert Advice

Webdunia
इस वक्त देश की स्थिति को देखते हुए हम सभी अपने-अपने घरों में बंद हैं। लॉकडाउन के दौरान घर में रहने के साथ ही हम अपने परिवार के साथ एक अच्छा समय भी बिता रहे हैं, खुद की देखभाल भी कर रहे हैं। लेकिन इसी के साथ जरूरी है खुद को स्वस्थ रखना भी जिसके लिए शरीर का व्यायाम करना बेहद जरूरी है।
 
लेकिन हम में से ऐसे कई लोग हैं जिनको यह लगता है कि अगर हम अपने घर का काम कर रहे हैं तो ये हमारी फिटनेस के लिए काफी है और इससे अधिक हमें करने की जरूरत नहीं है। वहीं आपने ऐसा अधिकतर लोगों से सुना भी जरूर होगा कि घर का काम कर लिया तो यह शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए काफी है। आखिर कितनी सच्चाई है इन सब बातों में?
 
घर के कामों से क्या वाकई में फिट रहा जा सकता है? क्या सच में घर के कामों से होता है शरीर का व्यायाम? इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हमने बात की फिटनेस एक्सपर्ट से और उन्हीं से जाना कि फिटनेस के लिए घर का काम करना क्या वाकई में काफी है?
 
आइए जानते हैं एक्सपर्ट की सलाह...
 
फिटनेस एक्सपर्ट अंकुर सिंह के अनुसार
 
यह कहना सही नहीं होगा कि घर का काम करने से व्यायाम पूरा होता है और यह आपको फिट रखने के लिए काफी है। घर के काम करने के साथ-साथ आपको फिट रहने के लिए खुद के लिए आधे घंटे का समय अपनी फिटनेस के लिए निकालना बहुत जरूरी है।
 
वे आगे कहते हैं कि इस वक्त लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए हम सभी अपने-अपने घरों में हैं और ऐसे समय में खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना बेहद जरूरी हो जाता है जिसके लिए सिर्फ घर के कामों का ही सहारा नहीं लिया जा सकता। इसके लिए आपको आधे घंटे तक योग और प्राणायाम का सहारा लेना ही होगा, इसी के साथ लिक्विड डाइट और ज्यादा से ज्यादा पानी पीना जरूरी है। इस बात को आप अपने मन से निकाल दें कि सिर्फ घर के कामों से ही फिट रहा जा सकता है।
 
यह न सोचें कि इस वक्त जिम में जाकर तो एक्सरसाइज हो नहीं हो रही है तो घर में क्या कर सकते हैं? यह जरूरी नहीं कि व्यायाम सिर्फ जिम में ही जाकर किया जाए, बल्कि आप अपने घर पर भी आधे घंटे का समय निकालकर योग, प्राणायाम के साथ-साथ प्लैंक, पुशअप, जम्पिंग जैक्स, सिट-अप कर सकते हैं। ये आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है।
 
इसी के साथ ही रोज प्राणायाम करें व मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि आप शरीर और मस्तिष्क दोनों से स्वस्थ रह सकें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख