Hanuman Chalisa

Fitness Tips : क्या झाडू-पोंछा है कमर का बेहतर व्यायाम? जानिए expert advice

Webdunia
लॉकडाउन के दौरान सभी अपने-अपने घरों में हैं और जिम व योगा क्लासेस सब बंद हैं। आप बाहर वॉक पर भी नहीं जा सकते लेकिन फिट रहना भी तो जरूरी है। हमने अधिकतर लोगों से सुना है कि घर के काम से भी फिट रहा जा सकता है। खासकर झाडू-पोंछा अगर नियमित करें तो कमर का एक्स्ट्रा फेट कम होता है। क्या यह सही है? इन्हीं बातों को जानने के लिए हमने बात की फिटनेस एक्सपर्ट अंकित त्रिवेदी से। आइए जानते हैं। 
 
कैलोरी बर्न
 
अंकित त्रिवेदी बताते हैं, फर्श पर बैठकर पोंछा लगाने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है और जिम में हम इसी के लिए कई घंटों तक मशक्कत करते हैं ताकि हमारी बॉडी फिट रह सके। इस वक्त आप नियमित रूप से फर्श पर बैठकर पोंछा लगाते हैं, तो यह जिम की तरह ही आपको कैलोरी बर्न करने में हेल्‍प करता है। अभी आप जिम नहीं जा पा रहे हैं, तो अपने घर की सफाई में लग जाइए और अपना वजन कम कीजिए।
 
बेली फैट करें कम
 
उन लोगों को पोंछा जरूर लगाना चाहिए जिनका पेट बाहर निकला हो या फिर कमर के आसपास बहुत ज्‍यादा फैट हो। फिटनेस एक्सपर्ट का कहना है कि पोंछा लगाते समय जब हम आगे की ओर झुकते हैं तो इससे हमारे पेट और कमर की एक्सरसाइज होती है और इन हिस्सों से फेट कम होता है।
 
जब भी आप पोंछा लगाते हैं तो हर मिनट में आपकी लगभग 4 कैलोरी बर्न होती है। पोंछा लगाने से हमारी लोअर बॉडी का वर्कआउट होता है। जब हम बैठकर पोंछा लगाते हैं तो आगे से पीछे की ओर खिसकते जाते हैं, साथ ही हाथों को भी दाएं-बाएं करते हैं। ऐसे में इससे पेट की मसल्स और कमर की मसल्स टोन होती है जिससे बॉडी टोन होती है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख