Hanuman Chalisa

घर पर ही रहकर पाएं जिम जैसी बॉडी, अपनाएं फ‍िटनेस के कुछ मंत्र

Webdunia
अगर आप बिना जिम जाएं घर पर ही रहकर फिट रहना चाहते है, तो आपको अपने फिटनेस को बनाएं रखने के लिए घर में ही कुछ एक्सरसाइज को करने की जरूरत है। इन एक्सरसाइज को रोज करने से आप जिम जाएं बिना फिट रह सकते है। अगर आपके पास ज्‍यादा उपकरण नहीं है तो भी बहुत हद त‍क घर की एक्‍सरसाइज से फ‍िट रह सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर फ‍िटनेस के कुछ मंत्र।
 
वॉर्मअप
घर में वॉर्म-अप बहुत ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आप एक जगह पर खड़े होकर जम्‍प कर सकते हैं। सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को कंधों की सीध में रखकर उन्हें चलाएं। उसके बाद पैरों के घुटनों को मोड़कर स्क्वाट करें। 
 
घर की चीजों का इस्‍तेमाल
वजन उठाने के ल‍िए आप घर की चीजों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। भारी बुक्स, लैपटॉप या अन्य वजनदार सामान आदि रख सकते हैं। अपनी क्षमता के मुताब‍िक हैवी या हल्‍का वजन रख सकते हैं।
 
पुशअप 
सबसे पहली एक्सरसाइज पुश अप है जिसे करने के लिए आपको कोई भी इक्विमेंट की जरूरत नहीं है। अपनी बॉडी के हिसाब से इसे कर सकते हैं। जरुरत के ह‍िसाब से करें और सेट बढाते रहें।
 
आर्म्स एक्सरसाइज 
आप सिंगल हैंड बाइसेप्स कर्ल कर सकते हैं, आप एक हाथ से बारी-बारी करके कर सकते हैं। इससे घर बैठे आपकी बाइसेप्स की मसल बनेंगी। वहीं ट्राइसेप्स के लिए आप ओवर हैड ट्राइसेप्स एक्सटेंशन कर सकते हैं।
 
स्क्वाट 
आप बॉडी वेट से जंप स्क्वाट्स लगा सकते हैं। अगर आप थोड़ा हैवी करना चाहते हैं तो आप बैग को कंधों पर पहनकर फिर स्क्वाट्स लगा सकते हैं।
 
शोल्डर एक्सरसाइज 
कंधों के लिए सिंगल आर्म ओवर हैड प्रेश कर सकते हैं। इसके लिए आप बैग को एक हाथ से कंधों के साथ पकड़कर इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।
 
पेट के लिए
सबसे आखिर में आपको कंच्र करने होंगे। इसके लिए आपको जमीन पर अपने दोनों पैर मोड़कर लेटना होगा और बैग को दोनों हाथों से पकड़कर रखना होगा और फिर क्रंचिस करने होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

June 21 Yoga Day: विश्व योग दिवस क्या है? जानें वर्ष 2026 की थीम

योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?

Essay on Father: फादर्स डे पर पिता को समर्पित सबसे बेहतरीन निबंध

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

Inspirational Yoga Poem: स्वास्थ्य लाभ पर बेहतरीन हिन्दी कविता: योग जीवन का अमृत

अगला लेख