संक्रांति में यह 5 चीजें बचाएंगी संक्रमण से

Webdunia
संक्रांति के समय मौसम और तापमान के बदलाव के कारण आप संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको अपनी सेहत और खानपान का खास ध्यान रखना होगा। जानिए कौन सी चीजें बचाएंगी आपको संक्रमण से - 
 
गुड़ - इस मौसम में शरीर में गर्माहट बनाए रखना बेहद जरूरी है। गुड़ आपके शरीर में गर्मी बनाए रखने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है और आपको सर्द हवाओं में बीमार होने से बचाता है।
 
तिल - संक्रांति के समय तिल का सेवन बेहतर स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। गर्माहट और बेहतर पाचन के लिए इसका सेवन सही होगा और त्वचा में चिकनाई बनाए रखने में मदद करेगा।
 
मूंगफली - मस्तिष्क को तरावट देने के साथ-साथ यह आपकी त्वचा, शरीर के आंतरिक अंगों को गर्माहट बनाए रखने के साथ-साथ आवश्यक वसा प्रदान करती है। यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है।
 
घी - इस मौसम में घी का सेवन आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करेगा और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगा। इसके अलावा यह जोड़ों की समस्याओं से भी बचाएगा। त्वचा और शरीर के आंतरि‍क अंगों में चिकनाई बनाए रखने के लिए घी फायदेमंद है।
 
सूखे मेवे - शरीर को पुष्ट करने और प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए इस मौसम में सूखे मेवों का सेवन जरूर करें। यह आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए ही फायदेमंद साबित होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

कुत्तों के सिर्फ चाटने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, पेट लवर्स भूलकर भी न करें ये गलती

कब ली गई थी भारत के नोट पर छपी गांधी जी की तस्वीर? जानें इतिहास

सावन में इस रंग के कपड़े पहनने की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी स्कूटी की चाबी ले सकती है? जानें कानूनी सच्चाई और अपने अधिकार

किस मुस्लिम देश से भारत आए हैं समोसा और जलेबी, जिनके लिए तम्बाकू और सिगरेट की तरह लिखना होगी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

सोमवार सुविचार: पॉजिटिव सोच के साथ करें हफ्ते की शुरुआत

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

क्या कुत्ते के पंजा मारने से रेबीज हो सकता है? जानिए इस डर और हकीकत के पीछे की पूरी सच्चाई

अगर हाथों में नजर आ रहे हैं ये लक्षण तो हाई हो सकता है कोलेस्ट्रॉल, न करें नजरअंदाज

तेजी से वेट लॉस करने के लिए आज से ही शुरू कर दें इंटरवल वॉकिंग, हार्ट और नींद में भी है असरदार

अगला लेख