अलसी के बीज के अनोखे फायदे

Webdunia
- मोनिका पाण्डेय 
 
वैसे तो कई सारे बीज हैं जिन्हें खाने से सेहत के कई सारे फायदे होते हैं। जो किसी बीमारी के इलाज के लिए कारगर सिद्ध होते हैं, उनमें से एक है अलसी का बीज। यह बीज कई सारे औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इसके नियमित सेवन से कई बीमारियों से निजात पाई जा सकती है।

अलसी का बीज भारत में हजारों वर्षों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाता रहा है। आइए जानते हैं इसके अनोखे फायदे के बारे में- 
 
अलसी के बीज खाने का सही तरीका
 
1. अलसी के बीजों को साबुत नहीं खाना चाहिए, क्योंकि आंतें इसके पोषक तत्वों को सोख नहीं पाती हैं। अगर आप अलसी के बीज का सेवन कर रहे हैं तो उसे पीसकर खाएं अधिक फायदा होगा।  
 
2. कच्‍ची और आधी पकी अलसी न खाएं क्योंकि इनमें विषाक्त तत्व होते हैं। पाचन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और पिसी हुई अलसी खाएं।
 
3. अलसी को पीसकर इसका पाउडर बना लें। सुबह उठकर एक चम्मच गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
 
4. कई बार आप जब सुबह उठते हैं तो आप थका-थका सा महसूस करते हैं। दरअसल ये आपके शरीर में एनर्जी की कमी के कारण होता है, ऐसे में भुनी हुई अलसी खाना फायदेमंद हो सकता है। यह एनर्जी बूस्टर का काम करता है।
 
5. दूध में भुनी हुई अलसी का पाउडर मिलाकर रात में पिएं। आप पाएंगे की आपको नींद अच्छी आ रही है। इसमें मैग्नीशियम होता है जो आपके तनाव को कम करके नींद को बेहतर बनाता है।
 
6. भुनी हुई अलसी का सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द की समस्याओं से राहत मिलती है। अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो अलसी को डाइट में शामिल करने से राहत मिलेगी। 
 
7. अलसी का सेवन करना स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुनी अलसी में विटामिन सी और ओमेगा फैटी एसिड का बेहतरीन सोर्स माना जाता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही स्किन को रेडिकल फ्री बनाने में भी मदद करता है। 

Flaxseed benefits

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि में कम करना चाहते हैं वजन, तो भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते हैं नवरात्रि व्रत में खाए जाने वाले ये 7 सुपर फूड, सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

सीधे किडनी पर वार करता है क्रिएटिनिन, जानिए बॉडी में क्रिएटिनिन बढ़ने से क्या होता है?

चैत्र नवरात्रि में कौन सा रंग पहनें? जानें 9 दिन के 9 रंगों का शुभ महत्व

क्यों नहीं खाने चाहिए तुलसी के पत्ते चबाकर, जानिए क्या कहता है विज्ञान

रमजान के आखिरी जुमा मुबारक के साथ अपनों को दें ये खास संदेश

रोजाना एक कटोरी दही खाने के सेहत को मिलते हैं ये फायदे

अगला लेख