shiv chalisa

ये 5 फल हाई ब्लड प्रेशर को कर सकते हैं कंट्रोल

Webdunia
- ईशु शर्मा
 
आज की इस भाग-दौड़ ज़िंदगी में बीमारियों का खतरा तेज़ी से बढ़ रहा है और इन बीमारियों में से सबसे सामान्य है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या। हाई ब्लड प्रेशर के कारण आपको हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। नेशनल सेंटर ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन (National Centre of Biotechnology Information) की एक रिपोर्ट के द्वारा भारत में लगभग 28.9% लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जुज रहे हैं। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए आपको अपनी लाइफ स्टाइल सेहतमंद रखने की ज़रूरत है और साथ ही अपने खानपान पर ध्यान रखने की भी। हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए आप इन 5 फलों का सेवन कर सकते हैं-
 
1. कीवी : कीवी में विटामिन सी के साथ फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करते हैं। इसके साथ ही कीवी आपके हार्ट के लिए भी बहुत सेहतमंद है जिसकी मदद से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
 
2. केला : केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम (potasium) पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए एक ज़रूरी तत्व है। केले के सेवन से ब्लड वेसल्स रिलैक्स (blood vessels relax) होती हैं और ये आपके शरीर में सोडियम की मात्रा को भी नियंत्रित करता है। 
 
3. तरबूज़ : तरबूज़ में साइट्रलाइन (citrulline) नामक एमिनो एसिड (amino acid) पाया जाता है जो आपके शरीर की ब्लड वेसल्स (blood vessels) को स्वस्थ रखता है। साथ ही इसमें पानी की मात्रा ज़्यादा होती है जिसके वजह से आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।
4. अनार : अनार में एंजियोटेंशिन-कन्वर्टिंग एंजाइम (ACE) पाया जाता है जो आपके ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है जिसकी मदद से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। इसके साथ ही आप अनार के सेवन से अपने दिल को भी सेहतमंद रख सकते हैं।
 
5. सेब : सेब एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ पॉलीफेनोल्स (polyphenols), पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपके ब्लड से कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना कम होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

रंगों और स्वाद का संगम: रंगपंचमी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

सृष्टि का आधार और शक्ति का विस्तार है स्त्री

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

सभी देखें

नवीनतम

International Womens Day 2026: महिला दिवस कब और कैसे शुरू हुआ, जानें इतिहास और महत्व

Womens Day Massages: महिला दिवस पर सबसे जबरदस्त और प्रेरणादायक 15 शुभकामना संदेश

Shivaji Jayanti: तिथिनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज, जानें इस महान योद्धा के बारे में 5 खास बातें

Rangpanchami foods: सबसे स्वादिष्ट ये 5 पकवान बनाएंगे रंगपंचमी के पर्व को खास

Rangpanchami Special Thandai: रंगपंचमी पर बनाएं भांग की ठंडाई, होगा त्योहार का आनंद दोगुना

अगला लेख