Video : 5 मिनट में इन 2 तरह से पहचानें आपका तेल शुद्ध या मिलावटी

Webdunia
खाना बनाने में होने वाला सस्‍ता तेल सेहत के लिए हानिकारक होता है। और अगर घर में कोई दिल का मरीज हो तो तब तो डॉक्‍टर या एक्‍सपर्ट की सलाह से ही तेल का इस्‍तेमाल किया जाता है। हालांकि मुनाफाखोरी के लिए बाजार में धड़ल्‍ले से मिलावटी तेल बिक रहा है जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। तेल को रीफ्रेश और क्‍वालिटी पूर्ण दिखाने के लिए केमिकल का भरपल्‍ले से प्रयोग किया जाता है। जी हां, मेटनिल येलो या TOCP (Tri-ortho-cresylphosphate) जैसे केमिकल का इस्‍तेमाल किया जाता है। FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्‍टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें तेल की गुणवत्‍ता परख कर मिलावटी तेल खाने से बचा जा सकता है। 
 
देखिए इस वीडियो में 
 
गौरतलब है कि तेल को पीला दिखाने के लिए मेटनिल जैसे कलर का इस्‍तेमाल किया जाता है। जिसे कोई भी डिटेक्‍ट कर सकता है। FSSAI द्वारा वीडियो जारी किया गया है। एक टेस्‍ट ट्यूब में 1 एमएल तेल डाले। इसके बाद 4 एमएल पानी डालकर अच्‍छे से मिलाए। एक ट्यूब में यह मिक्‍चर डाल दें और अन्‍य वीडियो में कॉन्‍सेंट्रेटिड हाइड्रोक्‍लोरिक एसिड मिलाए। अगर तेल शुद्ध तेल होगा तो उसकी उपरी लेयर का तेल नहीं बदलेगा। और मिलावटी तेल में रंग बदल जाएंगा। इस तरह आप मिलावटी तेल की जांच कर सकते हैं। 

 
जी TOCP की मदद से भी मिलावटी तेल तैयार किया जाता है। तेल में केमिकल कंपांउड मिक्‍स किया है या नहीं इसे जांचने के लिए एक सिंपल टेस्‍ट करना हेागा। सबसे पहले 2 ट्यूब में 2-2 एमएल तेल डाल दें। दोनों गिलास में मक्‍खन का छोटा-छोटा टुकड़ा डाल दें। थोड़ी देर बाद चेक कीजिए। शु्द्ध तेल के रंग में किसी भी प्रकार का बदलाव नजर नहीं आएगा। वहीं मिलावटी तेल में तेल की उपरी परत लाल पड़ जाएगी। बाजार से तेल खरीदने के बाद आप इस तरह से तेल की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार

अगला लेख