Hanuman Chalisa

क्या आपको गैस है ? जानिए इलाज....

Webdunia
पेट की ज्यादातर बीमारियों में गैस की समस्या सबसे आम है, जो ज्यादातर लोगों को होती है। पेट में गैस बनने के कई कारण होते हैं। कभी यह आपके भूखे रहने या गलत खानपान के कारण होती है, तो कभी कुछ अन्य कारण भी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं। आइए जानते गैस की समस्या, उसके कारण और उपायों के बारे में - 

 
 
छोटी उम्र से लेकर युवाओं और बुजुर्गों में भी पेट मे अम्ल की अधिकता के कारण गैस की समस्या हो सकती है.पहले जानते हैं गैस बनने के कारणों को -

1  गैस बनने का प्रमुख कारण पेट में अम्ल का निर्माण होता है। इसके अलावा अत्यधिक भोजन करना, मानसिक चिंता, ऐसा भोजन जो पचने में कठि‍न हो, शराब पीना, और भोजन को ठीक तरीके से चबाकर न खाने से भी पेट में गैस बनती है।
2  कई बार कुछ बीमारियों जैसे - वायरल फीवर, किसी प्रकार का इंफेकशन, पथरी, ट्यूमर, अल्सर आदि के कारण भी पेट में गैस बनना स्वभाविक है।

3  कई बार कुछ बैक्टीरिया के कारण भी यह समस्या हो सकती है जिसमें खास तौर से उल्टी, दस्त, पेट में जलन और अपच की समस्याएं सामले आती हैं।

4  इसके अलावा एसिडिटी, बदहजमी, फूड पॉइजनिंग,कब्ज और कुछ विशेष दवाओं के सेवन से भी गैस बनने की समस्या हो जाती है। तीखा या चटपटा भोजन भी इसका एक प्रमुख कारण है।
 

गैस की समस्या का निराकरण अगर शुरूआती दिनों में ही हो जाए, तो इसके गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। इसके लिए गैस के प्रमुख लक्षणों को जानना बेहद जरूरी है- 

 
भूख न लगना, बदबूदार सांसें, पेट में सूजन, उलटी, बदहज़मी, दस्त आदि गैस के प्रमुख लक्षणों में शामिल है। पेट में गैस बनने पर पेट फूलना भी इसके लक्षणों में शामिल हैं।  
 
गैस की से निपटने के कुछ आसान और घरेलू उपाय ...अगले पेज पर 

1  नीबू के रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सुबह के वक्त खाली पेट पीने से गैस की समस्या से निजात मिलती है। इसे गर्म पानी के साथ भी पि‍या जा सकता है।
 
2  काली मिर्च का सेवन करने पर पेट में हाजमे की समस्या दूर हो जाती है, जिससे गैस नहीं होती। इस समस्या को दूर करने के लिए दूध में काली मिर्च मिलाकर ले सकते हैं।

3  एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पीने से गैस में लाभ होता है। यह प्रयोग दिन में ३ बार करने से गैस की गंभीर अवस्था में भी लाभ होता है। इसके अलावा सिर्फ गर्म पानी पीने से भी पाचन की समस्या दूर होगी।

4  पेट में जलन होने पर धनिया पत्ती को कच्चा खाने से लाभ होता है। इसके अलावा छाछ में भुने हुए धनिये के पत्ते डालकर पीने से भी गैस की समस्या में लाभ होता है।

5  छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या में काफी लाभ मिलता है। गैस से तुरंत निजात पाने के लिए यह काफी असरदार उपाय है।
 
6  दालचीनी भी गैस की समस्या से निजात दिलाने में सहायक है। इसके लिए दालचीनी को पानी मे उबालकर, ठंडा कर लें और सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद मिलाकर पिया जा सकता है।

लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिलाता है। लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबालकर इसका काढ़ा पीने से काफी फादा मिलता है। इसे दिन में 2 बार पीना बेहतर होगा।

 
 
8  दिनभर में दो से तीन बार इलायची का सेवन पाचन क्रिया में सहायक होता है और गैस की समस्या नहीं होने देता। इसके अलावा रोज एक अदरक का टुकड़ा चबाने से भी लाभ होता है।

9  पुदीने की पत्तियों को उबाल कर पीने से गैस से निजात मिलती है। इसके अलावा बाजार में उपलब्ध पुदीने को पानी में मिलाकर भी पिया जा सकता है।  

 

















10  रोजाना नारियल पानी सेवन करना गैस का फायदेमंद उपचार है। इसके अलावा सेब का सिरका भी गर्म पानी में मिलाकर पीने से लाभ होता है। आलू के रस का खाली पेट सेवन भी बेहद फायदेमंद होता है।
 
इस सभी उपचार के अलावा सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से भी पेट साफ रहता है और गैस की समस्या पैदा नहीं होती।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

सभी देखें

नवीनतम

हिन्दी कविता: पृथ्वी की पुकार

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

world earth day: पृथ्वी दिवस पर 10 प्रभावशाली पंक्तियां क्या हैं?

Ramanuja Jayanti: रामानुज जयंती कब और क्यों मनाई जाती है, जानें 5 रोचक तथ्य

Earth Day 2026: पृथ्वी दिवस: धरती पर से जीवन का विनाश है नजदीक, जानिए 5 खास कारण

अगला लेख