Hanuman Chalisa

अदरक में छुपा है कैंसर का इलाज, जरुर पढ़ें यह जानकारी...

Webdunia
खाने का स्वाद बढ़ाने वाला या फिर सर्दी-जुकाम और गले में दर्द से राहत दिलाने वाला अदरक। इन सभी के अलावा चेहरे की झुर्रियों से निजात दिलाकर कसाव लाने वाला अदरक। अदरक के ऐसे ही कई फायदे हैं जो हमारे घरेलू और आयुर्वेदि‍क नुस्खों के रूप में जीवन का अभि‍न्न अंग है। लेकिन हाल ही में अदरक के एक और गुण के बारे में पता चला है, जो आपके लिए बेहद फादेमंद हो सकता है।

 
 
कैंसर कोशि‍काओं पर अदरक के प्रभाव को देखने के लिए किए गए शोध में यह पाया गया है, कि इसमें कैंसर रोधी गुण मौजूद हैं, जो खास तौर से महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर और गर्भाशय के कैंसर से बचाने में कारगर साबित होते हैं। यह शरीर में कैंसर पैदा करने वाली कोशि‍काओं को ब्लॉक करता है और कैंसर को फैलने से रोकता है।

इस शोध में शोधकर्ताओं द्वारा इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया कि कैंसर के इलाज के तौर पर अपनाई जाने वाली कीमो थैरेपी, मरीज को राहत पहुंचाने के बजाए उसके पूरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। वहीं कैंसर की दवा के रूप में अदरक केवल कैंसर जनित अंगों या कोशि‍काओं को ही प्रभावित करता है और मरीज के पूरे शरीर को राहत पहुंचाता है।


 
 
इस शोध के परिणाम बताते हैं कि प्रतिदिन अपनी डाइट में किसी भी तरह से अदरक को शामिल कर हम कैंसर को जड़ से समाप्त कर सकते हैं। स्तन कैंसर के मामले में अदरक का सेवन ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है और कैंसर बनने की संभावनाओं को कम करता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार अदरक में पाया जाने वाला कैंसर रोधी तत्व क्षतिग्रस्त कोशि‍काओं को भी पुन: संरक्षि‍त करने में सक्षम रहा, वह भी कीमो से 10 हजार गुना बेहतर और मजबूत तरीके से।


 हालांकि‍ कैंसर कोशि‍का पर किए गए इस शोध के बाद शोधकर्ताओं का मानना है कि, असल में मानव कोशि‍का पर यह कितना प्रभावकारी सिद्ध होगा यह देखने वाल बात होगी।  फिलहाल यह तो तय है, कि अदरक में कैंसर को खत्म करने और उससे बचने के बेहतरीन गुण मौजूद हैं।
 

शोधकर्ताओं के अनुसार अदरक में पाया जाने वाला कैंसर रोधी तत्व क्षतिग्रस्त कोशि‍काओं को भी पुन: संरक्षि‍त करने में सक्षम रहा, वह भी कीमो से 10 हजार गुना बेहतर और मजबूत तरीके से।

 हालांकि‍ कैंसर कोशि‍का पर किए गए इस शोध के बाद शोधकर्ताओं का मानना है कि, असल में मानव कोशि‍का पर यह कितना प्रभावकारी सिद्ध होगा यह देखने वाल बात होगी।  फिलहाल यह तो तय है, कि अदरक में कैंसर को खत्म करने और उससे बचने के बेहतरीन गुण मौजूद हैं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

Shivaji Jayanti Massages: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भेजें ये 10 प्रेरणादायक शुभकामना संदेश

जयंती विशेष: रामकृष्ण परमहंस क्यों प्रसिद्ध थे?

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

Shivaji Maharaj Essay: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर उत्कृष्ट निबंध

राहुल गांधी में बदलाव की संभावना नहीं

अगला लेख