Hanuman Chalisa

Winter Health Care : अदरक की चाय से होते हैं ये 5 बेहतरीन लाभ, जरूर जानें

Webdunia
सर्दी हो या बरसात का मौसम, शुरू होते ही गर्म पेय पदार्थों का प्रयोग अधि‍क होने लगता है। अगर बात हो चाय की, तो इस मौसम में चाय की मांग और मजा, दोनों ही दुगुने हो जाते हैं। खास तौर से सर्दियों में अदरक वाली चाय को काफी पसंद किया जाता है, जो न केवल चाय के स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक होती है। आइए जानते हैं, अदरक वाली चाय के यह फायदे -
 
1 अदरक वाली चाय का सेवन आपको सर्दी और इससे होने वाली बीमारियों से बचाता है। चूंकि अदरक की प्रकृति गर्म होती है, यह शरीर में गर्माहट पहुंचाती है, साथ ही आलस को भी दूर भगाती है।
 
2 यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है, जिसके कारण भी आप शीतजनित बीमारियों से बचे रहते हैं। सर्दी के कारण होने वाले सिरदर्द के लिए अदरक की चाय एक बेहतरीन इलाज है।
 
3  यह आपके रक्तचाप को सामान्य करने में भी सहायक है, साथ ही पाचन तंत्र को बेहतर कार्य करने के लिए भी प्रेरित करती है। यह वात, पित्त और कफ जैसे दोषों को दूर करने में मददगार है।
 
4  महिलाओं में माहवारी संबंधी समस्याओं के होने पर अदरक वाली चाय पीना काफी फायदेमंद होता है। यह रक्तसंचार को भी बेहतर करने में सहायक है। यह शारीरिक दर्द में भी लाभ देती है।
 
5  अगर आपको भूख नहीं लगती, तो अदरक वाली चाय पीना आपके लिए लाभप्रद है। अदरक भूख बढ़ाने में सहायक होता है। प्रतिदिन इसका सेवन आपको नियमित तौर पर भूख लगने और पाचन को सही करने में मदद करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख