Hanuman Chalisa

Good Health : बदलते मौसम में रखें सेहत का ध्यान

Webdunia
बदलते मौसम के साथ सेहत पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। एक तरफ शरीर में गर्मी बढ़ रही होती है तो दूसरी तरफ वातावरण में नमी का आलम होता है। और इसका असर दिखाई देता है आपके स्वास्थ्य पर। इसके लिए आपको बदलते मौसम के साथ सेहत पर भी खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि ऐसे में आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। जरा-सी लापरवाही भारी पड़ सकती है और आप बीमारी की जद में आ सकते हैं इसलिए कुछ बातों का खासतौर पर ध्यान रखें।
 
बरतें ये सावधानियां
 
मौसम में बदलाव अपने साथ बहुत सारी बीमारियां साथ ले आता है। ऐसे में सेहत पर विशेषतौर पर ध्यान देने की जरूरत है।

हर्बल चाय को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। तुलसी, अदरक से बनी चाय का सेवन करें।
 
खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। पौष्टिक आहार लेना चाहिए, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
 
पर्याप्त पानी पीना चाहिए। दिनभर में 7 से 8 गिलास पानी जरूर पीएं जिससे कि डिहाइड्रेजन की परेशानी आपको न हो।
 
ठंडे पदार्थों का सेवन भी कई बार वायरल बुखार का कारण बन जाता है इसलिए थोड़ी सावधानी जरूर रखें।
 
अगर सिरदर्द या बुखार महसूस हो तो अपनी मर्जी से दवा न लें। विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें।
 
योग भी अच्छा व्यायाम होता है। बदलते मौसम में नियमित योग करना चाहिए।
 
नियमित रूप से मेडिटेशन करें व इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
 
मौसम बदलते समय खांसी एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे पीडि़त मरीज को रोजाना भाप लेने के साथ नमक मिले गुनगुने पानी से गरारे करना चाहिए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख