Hanuman Chalisa

अमरूद की पत्तियां जो आपको रखें सेहतमंद

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (16:24 IST)
विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर अमरुद के फायदे तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी पत्तियां भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं? जी हां, ये आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर कर सकती हैं। यकीन न हो, तो इन फायदों को जरूर पढ़ लीजिए - 
 
1 पहला और सबसे दिलचस्प फायदा है वजन घटाने का, जिसके लिए हर कोई मेहनत करता है। दरअसल अमरूद की पत्तियां स्टार्च को शुगर में नहीं बदलने देती और कार्बोहाइड्रेट की एक्टिविटी को कम करती हैं जिससे वजन घटाना आसान होता है।
 
2 डाइबिटीज के मरीजों के लिए भी अमरूद की पत्त‍ियां किसी दवा की तरह काम करती हैं। शोध के अनुसार, इसकी चाय, एल्फा-ग्लूकोसाइडिस एंजाइम की सक्रियता को कम कर शर्करा के स्तर को कम करती है।
 
3 एक शोध के अनुसार अमरूद की पत्तियां ब्लडप्रेशर और हार्ट बीट को कंट्रोल  मदद करती हैं। अमरूद की पत्‍तियों से बनी चाय ब्‍लड लिपिड, ब्‍लड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल और अनहेल्दी ट्राइग्लिसराइड्स में सुधार करने में मददगार है।  
 
4 नियमित रूप से अगर अमरूद की पत्तियों से बनी चाय का सेवन कि‍या जाए, तो नींद की गुणवत्‍ता में सुधार होता है। यह आपकी नसों को आराम देकर दिमाग को शांत रखती है जिससे अच्‍छी नींद को लेने का लाभ मिलता है।
 
5 मुंह के छालों के लिए अमरूद की पत्तियां बेहतरीन औषधि है। मुंह के छालों को ठीक करने के लिएउ आपको सिर्फ अमरूद की कोमल पत्तियों को चबाना की जरूरत है। दिन में दो से तीन बार इनको चबाने से छाले ठीक हो सकते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख