रंगों से बालों को बचाने के 5 उपाय

Webdunia
होली से लेकर रंगपंचमी तक खेले जाने वाले रंग कहीं प्राकृतिक तो कहीं केमिकल युक्त होते हैं, लेकिन रंग कोई भी हो, बालों पर इनका असर नकारात्मक ही होता है। इन रंगों से बालों को सुरक्षि‍त रखने के लिए जरूर जानिए यह 5 टिप्स, ताकि आपके बालों को रंगों की नजर न लगे - 


1 रंग खेलने के पहले बालों पर नारियल तेल, जैतून तेल और बादाम के तेल को मिलाकर अच्छी तरह से मसाज करें ताकि‍ सारे बालों पर तेल अच्छी तरह से लग जाए। इससे होली का रंग बालों को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।

 इस तरह घर पर बनाएं प्राकृतिक रंग और खूब खेलें होली...
 
2. रंग खेलने के पहले आप चाहें तो बालों पर प्लास्टि‍क मास्क भी लगा सकते हैं, ताकि बालों को पूरी तरह से सुरक्षि‍त रखा जा सके। इससे बाल रंगों और गीलेपन से बचे रहेंगे और होली भी मन जाएगी।

3. बालों को बार-बार पानी से धोते रहें, ताकि बालों पर लगा रंग निकलता रहे। होली खेलने के बाद भी पहले बालों को साफ पानी से धोएं, उसके बाद शैंपू या अन्य संसाधनों को प्रयोग करें।
 

4. बाल धोने के लिए कोशि‍श करें, कि हर्बल शैंपू का ही प्रयोग करें। केमिकल युक्त शैंपू रंगों के साथ क्रिया कर आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। शैंपू का प्रयोग भी पानी में घोलकर करें।
5. बाल धोने के बाद उन्हें रगड़ें नहीं, बल्कि खुद ब खुद सूखने दें। इसके बाद बालों में हल्के गुनगुने तेल की मालिश करें ताकि बालों को पोषण मिल सके और रंगों के नुकसान को कम किया जा सके। 
 
होली : जानिए किस रंग से होगा क्या नुकसान...  
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई

मदर्स डे पर निबंध/भाषण: कुछ इस तरह रखें मां और उसकी ममता पर अपने विचार

विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

गर्मियों में AC नहीं, नेचुरल कूलिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये 5 असरदार योगासन

अगला लेख