Hanuman Chalisa

Hair Care Tips : ठंडे या गर्म किस पानी से धोती हैं आप बाल? जरूर जानिए गर्म पानी के नुकसान

Webdunia
बालों की खूबसूरती के लिए हम क्या कुछ जतन नहीं करते। लेकिन कुछ गलतियां सारी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। जी हां पानी। गर्म या ठंडे किस पानी से धोती हैं आप बाल? अब आप सोच रही होंगी कि पानी से बालों की समस्या का क्या संबंध है? तो हम आपको बताते हैं कि यदि आप उन लोगों में शुमार हैं, जो अच्छे-खासे गर्म पानी से बाल धोना पसंद करती हैं तो आपके बालों को इससे बहुत ज्यादा नुकसान होता है। वो कैसे? आइए जानते हैं।
 
ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने पर यह स्‍किन के पोर्स को खोल देता है और गंदगी को हटा देता है, जो स्‍कैल्‍प पर जमा हो गए होंगे। इसके साथ ही यह बालों की प्राकृतिक नमी भी छीन लेता है।
 
जब स्‍कैल्‍प के पोर्स खुले होते हैं, तो वे बालों की जड़ों को भी कमजोर करते हैं इसलिए बालों के झड़ने जैसी समस्या होना शुरू हो जाती है। ज्यादा गर्म पानी से बालों को धोने से बाल टूटने शुरू हो जाते हैं।
 
गर्म पानी की जगह आप सादे पानी से ही बाल धोएं। ऐसा करने से आपके बालों के झड़ने जैसी समस्या खत्म हो जाएगी।
 
यदि आप ठंडे पानी से बाल नहीं धो सकतीं तो आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन ऐसा करने से भी बालों की गुणवत्ता में कमी आती है और नेचुरल ऑइल सूख जाता है।
 
बालों को धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करना बेहतर होता है। ऐसा करने से न ही बालों का नेचुरल ऑइल खत्म होता है और न ही बालों के झड़ने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

अगला लेख