Hair Care Tips : बॉडी में इस चीज की कमी से तेजी से झड़ते हैं बाल, रोजाना खाएं ये फूड

Webdunia
सुंदरता के साथ बालों की सुंदरता भी बहुत मायने रखती है। ऐसे में शरीर में प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, डी, ई, आयोडीन, फास्फोरस, कॉपर,आयरन, सिलिकॉन या मैग्नीशियम, पोटेशियम की मात्रा कम होने पर बाल तेजी से झड़ते है। इन सभी विटामिन और पोषक तत्वों के साथ ही नींद की कमी, तनाव की वजह से भी बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। तो आइए जानते हैं अपनी डाइट में इन किन चीजों को शामिल करें जिससे बालों को पूरा पोषण मिले - 

पालक - पालक का सेवन करने से बालों मजबूत, घने और काले होते हैं। इसमें विटामिन सी, ए, आयरन, प्रोटीन भरपूर होता है। बता दें कि आयरन की कमी से बाल झड़ने लगते हैं। पालक में आयरन के साथ ही सेबम भी होता है जो प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है।   

नट्स - बालों को झड़ने से रोकने के लिए अपनी डाइट में नट्स का सेवन करें। इससे आपके मुख्य रूप से अखरोट। इसमें विटामिन बी, विटामिन ई, प्रोटीन और मैग्नीशियम पाया जाता है। जिससे बाल मजबूत होते हैं।

अमरूद - बालों को पतला होने से रोकने के लिए विटामिन सी बहुत बड़ा स्रोत है। अमरूद और संतरे में विटामिन सी की मात्रा काफी होती है जो बालों को झड़ने से रोकते हैं। वहीं अमरूद के पत्तों में भी विटामिन सी और बी होता है जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी है।

अलसी के बीज -अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह शरीर में आपूर्ति करता है। बालों की ग्रोथ के लिए यह बेहतर विकल्प है। 
 
गाजर - गाजर का सेवन करने से आंखे की रोशनी तो बढ़ती है साथ ही बाल भी अच्‍छे होते हैं। इसमें विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है जो बालों में कंडीशनर का काम करते हैं। और बालों को झड़ने से रोकते हैं।

दालें - दालों में भी भरपूर आयरन, जिंक और बायोटिन होता है, जो बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व है। साथ ही दालों में फोलिक एसिड भी होता है। जो लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। जिससे स्कैल्प को जरूरी ऑक्सीजन मिलती है और बाल टूटने की समस्या से निजात मिलती है।  

ALSO READ: Health Care : क्या आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हैं, जानिए कैसे करें पहचान ?
ALSO READ: Winter Health Tips : रात में ऊनी कपड़े पहनकर सोने से बढ़ता है इन 4 बीमारियों का खतरा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन्फ्लेमेशन बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आपको डायबिटीज नहीं है लेकिन बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल?, जानिए कारण, लक्षण और बचाव

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानिए उनके जीवन की रोचक बातें

भोलेनाथ के हैं भक्त तो अपने बेटे का नामकरण करें महादेव के इन सुन्दर नामों पर, सदा मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

क्यों फ्लाइट से ऑफिस जाती है ये महिला, रोज 600 किमी सफर तय कर बनीं वर्क और लाइफ बैलेंस की अनोखी मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

क्या पीरियड्स से पहले आपको भी लगती है ज्यादा भूख, जानिए कारण

क्या एक वक्त ऐसा भी आएगा जब भारत 'गायब' हो जाएगा?

क्या पुरुषों को महिलाओं से अधिक पानी की होती है जरूरत, जानिए क्या है कारण

क्या शादियों में तेज डीजे के साउंड से आ रहे हैं अटैक? जानिए डीजे की आवाज और हार्ट अटैक में क्या है सम्बन्ध

जानिए अल्कोहल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स की सच्चाई, कितने हैं आपकी त्वचा के लिए सेफ

अगला लेख