Hanuman Chalisa

Handbag को भी करें साफ, निकालें बेकार का कूड़ा

Webdunia
हम अपनी अधिकतर जरूरत का सामान अपने पर्स में रखते हैं जिससे कि समय पर वो मिल जाए। लेकिन यही सोचते-सोचते हम अपने पर्स में बेकार की चीजों का ढेर लगा लेते हैं और समय की कमी का बहाना लेकर इसकी सफाई को नजरअंदाज करते जाते हैं। अगर यही गलती आप भी कर रही हैं तो इसे अब बदल डालें।
 
इस वक्त तो आपके पास समय की कमी भी नहीं है तो क्यों न इस वक्त का सही उपयोग करते हुए आपके पर्स में जमा बेकार का कूड़े को साफ किया जाए, जो आपके लिए अनुपयोगी है। और वैसे भी कहा जाता है कि आपका अगर पर्स साफ नहीं रहेगा तो मां लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न नहीं रहेंगी। इसलिए आज ही अपने पर्स से बेकार की चीजों को बाहर का रास्ता दिखाएं।
 
आइए जानते हैं किन चीजों को आपको अपने पर्स से निकालना चाहिए?
 
पुराने बिल
 
यह भी वास्तविकता है कि आप पुराने बिलों को अत्यधिक संभालने के चक्कर में पर्स में ही रखना पसंद करते हैं लेकिन वह वृत्ति धन के आगमन को रोकती है। पुराने बिलों को संभालकर अलमारी या अन्य सुरक्षित स्थान पर रखें।
 
फालतू कागज़ात
 
जो भी अनुपयोगी सामग्री है, बेकार है व काम की नहीं है, उन्हें जितनी जल्दी हो सके, निकाल दें। पर्स में पुराने पड़े कागज़ात और बेकार सामग्री को रखने से धन भी नहीं रुकता।
 
सेफ्टी पिन्स
 
महिलाएं अक्सर अपनी सहूलियत के लिए सेफ्टी पिन्स को अपने पर्स में ही रखना पसंद करती हैं। लेकिन यदि आपकी पिन्स में जंग लग चुकी है तो इन्हें तुरंत ही निकाल दें।
 
पुराना हैंड सैनिटाइजर
 
अगर आपके हैंडबैग में अभी भी सालों पुराना हैंड सैनिटाइजर पड़ा हुआ है तो इसको बाहर निकालें।
 
एस्प्रिन और बैंडैड्स :
 
सिरदर्द और छोटी-मोटी चोट लगना आम बात है जिसके लिए आप दवा भी अपने पर्स में रखना पसंद करती हैं। अगर आपके पर्स में पुराने एस्प्रिन या बैंडैड्स पड़े हैं तो इन्हे तुरंत निकालें।
 
ऑइल अब्जार्विंग शीट्स
 
अधिकतर महिलाएं अपने पर्स में ऑइल अब्जार्विंग शीट्स को रखना पसंद करती हैं जिससे कि चेहरे के अतिरिक्त ऑइल को कम किया जा सके और चेहरा फ्रेश नजर आए। अब समय है इन्हें अपने पर्स से निकालने का। यदि आपके पर्स में पुराने ऑइल अब्जार्विंग शीट्स का पुराना पैकेट पड़ा है तो इन्हें अब निकालकर फेंकना ही सही है।
 
लिपस्टिक्स या लिपग्लॉस
 
पुरानी लिपस्टिक्स और लिपग्लॉस को भी अब गुडबॉय कहने का समय आ गया है। पुरानी लिपस्टिक्स, जो काफी समय से आपके पर्स में पड़ी हुई थी, इन्हें निकालें और इसकी जगह नए प्रोडक्ट को दें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख