Hanuman Chalisa

क्या आप भी पीते हैं कोल्ड्रिंक...जानें 5 गंभीर नुकसान

Webdunia
यूं तो साल के बाहर महीने कोक, पेप्सी या अन्य कोल्ड्रिंक पीने वालों की कमी नहीं है, लेकिन गर्मियों में ज्यादातर लोग कोल्ड्रिंक का सेवन करते हैं। आपने कोल्ड्रिंक्स से होने वाले नुकसान के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन कोल्ड्रिंक के यह 5 गंभीर नुकसान आप नहीं जानते...जानने के लिए जरूर पढ़ें - 

 
 
1 एक केन या बॉटल कोक अथवा पेप्सी पीने पर, शुरुआती 10 मिनट में ही आप दिनभर में ली जाने वाली कुल शक्कर की मात्रा सिर्फ एक बार कोल्ड्रिंक पीने पर ग्रहण कर लेते हैं, जिससे शरीर में शुगर का स्तर अनावश्यक रूप से बढ़ता है।

2 कैफीन युक्त कोल्ड्रिंक जैसे कोक आदि पीने के 20 मिनट बाद ही आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़कर इंसुलिन के साथ अत्यधि‍क तीव्रता से ऊपर उठता है। इनका प्रयोग शर्करा और सोडियम की मात्रा बढ़ा देता है, जिसके आपको सेहत से जुड़े गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

 
3 कोल्ड्रिंक पीने पर आपका लिवर इस शुगर को वसा के रूप में संग्रहित कर लेता है, जिससे आपका वजन भी तेजी से बढ़ता है और अनावश्यक फैट शरीर में जमा होता है। यह आपको हृदय रोग एवं टाइप 2 डाइबिटीज और कैंसर का शि‍कार बना सकता है।

4 कोकाकोला व इस प्रकार के अन्य कोल्ड्रिंक पीने पर 40 मिनट के अंदर यह आपके शरीर द्वारा पूरी तरह से सोख लिया जाता है और उसके बाद यह आपके ब्लडप्रेशर को बढ़ा देता है। इतना ही नहीं 45 मिनट के बाद ही यह डोपेमाइन के निर्माण को बढ़ाकर आपके मस्तिष्क को प्रभावित करता है। मस्तिष्क पर इसका असर हेरोइन जैसे नशीले और खतरनाक ड्रग्स की तरह होता है।

 
5 कैफीन युक्त कोल्ड्रिंक पीने के 1 घंटे के बाद जब आप यूरिन त्यागते हैं, तो शरीर द्वारा आपकी हड्ड‍ियों के लिए प्रयोग किया जाने वाला शरीर में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक यूरिन द्वारा शरीर से बाहर निकल जाता है, जो गंभीर परिणाम है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'