बहुत शौक से खाते हैं पापड़, तो जान लीजिए पापड़ खाने के नुकसान

Webdunia
अगर आप तक आप खाने के साथ हमेशा पापड़ भी थाली में परोसते आए है और उन्हें खाना काफी पसंद करते हैं, तो अब जो जानकारी हम आपको देने वाले हैं उसे जानने के बाद आप पापड़ खाना जरूर कम कर देंगे। जी हां, स्वादिष्ट लगने वाले इन पापड़ों के कई नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं अधिक पापड़ खाने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में-
 
1. पापड़ में होता है जरूरत से ज़्यादा नमक
 
पापड़ बनाते समय इनमें अधिक मात्रा में नमक डाला जाता है जिससे कि ये लंबे समय तक खराब न हों। पापड़ में नमक संरक्षक का काम करता है और नमक में मुख्य रूप से सोडियम होता है और इसका ज्यादा सेवन मधुमेह व उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए अच्छा नहीं होता है।
 
2. मसालेदार पापड़ से एसिडिटी होती है-
 
वैसे कम मात्रा में मसालों का सेवन करने से कोई हानि नहीं होती है, लेकिन आमतौर पर लोग एकसाथ कई पापड़ खाते हैं जिससे उन्हें अम्लता और एसिडडिटी की समस्या हो सकती है।
 
3. अधिक पापड़ खाने से कब्ज होती है-
 
अधिक पापड़ खाने से पापड़ का आटा आंतों की परत को सख्त कर देता है जिससे कब्ज की शिकायत हो सकती है।
 
4. पापड़ बनाने के लिए खराब तेल का उपयोग-
 
बाजार से लाए गए खाने के सामान में अकसर एक ही तेल को बार-बार तलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यह तेल, ट्रांस वसा में तब्दील हो जाता है। आमतौर पर बाजारों में ऐसे ही तेल का प्रयोग पापड़ बनाने के लिए भी किया जाता है। इसमें बने पापड़ खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, जो कई अन्य बीमारियों को न्योता देती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

विमान निर्माता बोइंग है ऊंची दुकान, फीके पकवान

बारिश के मौसम पर सबसे खूबसूरत 10 लाइन

क्या कोलेस्ट्रॉल में आलू खाना सही है? जानिए आलू खाना कब नुकसानदायक है?

इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए चॉकलेट, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

कैसे होती है विश्व युद्ध की शुरुआत, जानिए क्या हर देश का युद्ध में हिस्सा लेना है जरूरी

सभी देखें

नवीनतम

क्या बारिश में दही खाने से होता है नुकसान, जानिए सच्चाई

ईरान की सैन्य क्षमता से अब दुनिया में दहशत

मानसून में क्यों बढ़ जाता है आई फ्लू का खतरा, जानिए लक्षण और ऐसे करें बचाव

द्रौपदी मुर्मू : संघर्ष के दिनों को पार कर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने वाली भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति की प्रेरणादायक कहानी

सलमान खान को हुई ‘ब्रेन एन्यूरिज्म’ नामक गंभीर बीमारी, जानिए लक्षण और इलाज

अगला लेख