Hanuman Chalisa

अच्‍छी ‘लाइफस्‍टाइल’ से ‘पोस्‍टपोंड’ हो सकती हैं आपकी बीमारियां

Webdunia
यह बात कई सालों से कही जा रही है। अच्‍छी लाइफ स्‍टाइल आपकी सेहत तंदुरुस्‍त रख सकती है, जबकि खराब लाइफ स्‍टाइल सेहत बि‍गाड सकती है और कई तरह की बीमारियां दे सकती है।

जिस तरह से कोरोना का संक्रमण आया है और तमाम दुनिया में हताहत हो रहे हैं,इससे कुछ भी निश्‍चित नहीं है, लेकिन इतना तो तय है कि अच्‍छी लाइफस्‍टाइल की प्रैक्‍ट‍िस से आप अपने को लगने वाली कई बीमारियों को आगे ‘पोस्‍टपोंड’ कर सकते हैं।

इस बात की पुष्‍ट‍ि डॉक्‍टर भी करते हैं कि अच्‍छी जीवन शैली अपनाकर बीमारि‍यां का समय स्‍थगि‍त किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

एक्‍ट‍िव लाइफ का स्‍तर घट गया
मेडि‍सिन वि‍शेषज्ञ डॉ संजय गुजराती के मुताबि‍क पिछले कुछ समय से हमारी एक्‍टि‍व लाइफ का स्‍तर बेहद घट गया और दूसरी चीजों पर निर्भरता बढ़ गई है। जैसे हमें 50 कदम की दूरी पर ही जाना है तो हम वाहन का इस्‍तेमाल करते हैं। अब हमें मोबाइल रिचार्ज करने भी बाहर नहीं जाना पड़ता है। हम सारे काम मोबाइल से ही कर लेते हैं, यहां तक कि आजकल शॉपिंग भी घर बैठे हो जाती है।

ऐसे में हमारी एक्‍टि‍व लाइफ लगभग खत्‍म हो चुकी है। यह कर के हम खुद नई बीमारियां पैदा कर रहे हैं, जबकि हमारे पूर्वजों में वो बीमारियां कभी थी ही नहीं। लेकिन हम अपनी एक्‍टि‍व लाइफ को स्‍तर बढ़ाकर बीमारियों को पोस्‍टपोंड कर सकते हैं या यूं कहें कि उन्‍हें कुछ सालों के लिए आगे बढ़ा सकते हैं।

कैसे ‘पोस्‍टपोंड’ हो सकती है बीमारियां?
अगर हम चाहें तो अपनी बीमारियों के समय को आगे बढ़ा सकते हैं। डॉक्‍टर गुजराती ने बताया कि अच्‍छा और संतुलित खानपान, एक्‍सरसाइज, अच्‍छी नींद, एक्‍ट‍ि‍व लाइफ और तनाव और एन्‍जाइटी को दूर रखकर अपनी बीमारियों को बेहद हद तक आगे बढ़ा सकते हैं या खत्‍म कर सकते हैं।

क्‍या करें अच्‍छी लाइफस्‍टाइल के लि‍ए?
कार्ड‍िएक एक्‍सरसाइज यानि जिसमें दिल और फेफडों का व्‍यायाम हो।
फास्‍टफूड को हमेशा के लिए अलविदा कह दें।
खाने-पीने में प्रोटीन का इस्‍तेमाल करें।
ब्र‍ि‍दिंग एक्‍सरसाइज जैसे अनुलोम विलोम, कपाल भाती आदि।
रात में जागना बंद करें और पूरी नींद लें।
किसी भी चीज का तनाव न लें।
खुश और सकारात्‍मक रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख