सर्दी की धूप से निखरेगी सेहत और खूबसूरती, जानें 5 टिप्स

Webdunia
सर्दी के मौसम में गुनगुनी धूप किसी अमृत से कम नहीं होती। आनंददायक होने के साथ ही यह आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद होती है। जानिए धूप ऐसे ही 5 फायदे, जो निखारते हैं आपकी सेहत और रूप, दोनों को - 
 
1 गुनगुनी धूप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह कैल्शियम के अवशोषण में सहायक है। अगर आप कैल्शियम के लिए दूध पीते हैं, तो धूप का सेवन उस कैल्शियम के शरीर में अवशोषित होने में मदद करता है।
 
2 सर्दी के दिनों में कई बार मन सुस्त सा होता है, जिसे आनंदित करने में धूप बेहद कारगर साबित होती है। वहीं हल्की गर्माहट के साथ यह आपको उर्जा प्रदान करने में सहायक होती है।
 
3 त्वचा की सिकुड़न, फंगस एवं अन्य चर्म रोगों के लिए धूप एक नैचुरल उपाय है। त्वचा में नमी के कारण पनपने वाले जीवाणुओं को नष्ट कर त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए धूप फायदेमंद है।
 
4 मांसपेशियों में होने वाली अकड़न से बचने में धूप लेना फायदेमंद होता है। यह न केवल बाहरी तौर पर शारीरिक अंगों की रक्षा करती है बल्कि आंतरिक अंगों को भी गर्माहट प्रदान कर स्वस्थ रखती है।
 
5 यह दर्द को कम करने एवं थकान उतारने में सहायक है, जिसका असर आपके सौंदर्य पर भी सकारात्मक रूप में पड़ता है। वहीं आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए भी धूप लेना कारगर होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख