फिटनेस के लिए ये हेल्‍दी डायट लेते हैं बॉलीवुड के सबसे फिट एक्‍टर रितिक रोशन

WD
सोमवार, 13 जनवरी 2020 (14:15 IST)
सर्दियों के दिन चल रहे हैं, फिट और हेल्‍दी रहने के लिए ये सबसे अच्‍छे दिन हैं। इन्‍हीं दिनों में व्‍यायाम करना बेहद फायदेमंद है, लेकिन एक्‍सरसाइज के दौरान सबसे जरुरी है अपनी डायट का ध्‍यान रखना।

बॉलीवुड में सबसे फिट और हेल्‍दी एक्‍टर हैं रितिक रोशन। अपनी बॉडी और फिटनेस के जरिए उन्‍होंने बॉलीवुड में धूम मचा रखी है। लेकिन शायद ही आपको पता हो कि वे एक्‍सरसाइज तो करते ही है, लेकिन इससे ज्‍यादा ध्‍यान वो अपनी डायट पर देते हैं। शायद इसीलिए वे 46 की उम्र में भी एकदम फिट नजर आते हैं और कुछ ही समय पहले उन्‍हें एशिया का सबसे सेक्‍सी पुरुष चुना गया था। रितिक को फॉलो कर के आप भी हो सकते हैं उनके जैसे फिट। आईये जानते हैं रितिक क्‍या लेते हैं अपनी डायट में।

एक समय में रितिक काफी दुबले थे, लेकिन फिल्‍मों में आने के बाद उन्‍होंने अपनी डायट पर ध्‍यान देना शुरू किया। जानते हैं किस तरह की डायट से रितिक रहते हैं इतने फिट।

ऑइल और प्रोटीन
रितिक अपनी डायट को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट हैं। उन्हें सिर्फ और सिर्फ हेल्दी डायट लेना ही पसंद है। वे कम से कम तेल और ज्‍यादा से ज्‍यादा प्रोटीन अपनी डायट में लेते हैं।

फैट-फ्री फूड
अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए सभी तरह की हरी सब्जियां, फैट फ्री फूड को ही पसंद करते हैं। प्रोटीन युक्ट डायट इन्हें अपनी मसल्स को लीन और फ्लेग्जिबल बने रहने में मदद करती है।

स्टीम्ड वेजिटेबल्स  
सब्जियों के शौकीन रितिक को हरी सब्जियों में सबसे ज्‍यादा ब्रोकली पसंद है। ये रोज उबली सब्जियां या भाप में पकाई गई सब्जियां (स्टीम्ड वेजिटेबल्स) लेना ही पसंद करते हैं। इसमें ब्रोकली भी शामिल है। कभी फ्राइड सब्जी लेते भी हैं तो ऑइल बहुत नपा-तुला होता है।

डायट में 2 घंटे का गैप
वे जमकर वर्कआउट करते हैं। लेकिन वर्कआउट के बाद 45 मिनट्स तक रितिक कुछ नहीं खाते। साथ ही दिनभर जो भी डायट लेते हैं, उनमें कम से कम 2 घंटे का गैप जरूर रखते हैं। इसके अलावा रितिक मीठे के नाम पर चॉकलेट खाते हैं। डेजर्ट में भी रितिक को चॉकलेट लेना ही पसंद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नवरात्रि दुर्गा पूजा के फलाहार, जानें 9 दिनों के व्रत की रेसिपी

अप्रैल फूल डे 2025 से जुड़े 20 अनोखे और मजेदार फैक्ट्स जो आपको हैरान कर देंगे

गुड़ी पड़वा विशेष: गुड़ी पर क्यों चढ़ाते हैं गाठी/पतासे का हार, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

बैठते या खड़े होते समय चटकती हैं पैरों की हड्डियां? जानिए इसके 5 बड़े कारण

ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक

सुबह उठते ही लगती है तेज भूख? जानिए इसके 5 चौंकाने वाले कारण और राहत के उपाय

Gudi padwa Essay: गुड़ी पड़वा पर आदर्श निबंध हिन्दी में

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

अगला लेख