Health Benefit Of Kaju : स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर है काजू, जानिए फायदे

Webdunia
सूखे मेवों में काजू सबसे स्वादिष्ट मेवा है, जिसका प्रयोग सब्जी की ग्रेवी, विभिन्न पकवान और खास तौर से काजू कतली बनाने के लिए किया जाता है। सिर्फ स्वाद ही नहीं, काजू सेहत और सौंदर्य के यह खास फायदे भी देता है। जरूर जानिए - 
 
1 सूखे मेवे यूं भी काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें काजू खास तौर से आपको ऊर्जा देने में मदद करता है और इसे प्रोटीन एवं वि‍टामिन बी का एक बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। 
 
2 इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिमाग के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। यह आपकी त्वचा में चमक लाएगा और तनाव से भी आपको बचाएगा
 
3 इसमें मोनो सैचुराइड्स होते हैं, जो हड्ड‍ियों के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रखने में मददगार होते हैं। इसके अलावा काजू कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी फायदेमंद है।
 
4 काजू आयरन का अच्छा विकल्प है। यह आयरन की कमी को पूरा करने के साथ ही रक्त की कमी को भी दूर करता है। एनीमिया के मरीजों के लिए काजू फायदेमंद है।
 
5 ठंडी तासीर वालों के लिए काजू ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि काजू की तासीर गर्म होती है। यह शक्तिवर्धक एवं वीर्यवर्धक होता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

चेहरे को हफ्ते में कितनी बार स्क्रब करना होता है सेफ? जानें स्क्रब करने का सही तरीका

डेट पर जमाना है अपना इम्प्रेशन तो ये 5 Casual Trouser करें ट्राई

महेंद्र सिंह धोनी का ये 1 घंटे वाला फिटनेस मंत्र दे सकता है आपको Workout Motivation

जज्बे को सलाम! बीमारी के बाद काटने पड़े हाथ-पांव, फिर भी संसद पहुंचे, लड़ना चाहते हैं चुनाव

पुरुष गर्मी में चेहरे को तरोताज़ा रखने के लिए ट्राई करें ये 4 आसान फेस पैक

पीले और नारंगी रंग की सब्जियां और फल खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

महंत अवैद्यनाथ की जयंती, जानें 11 खास बातें

छोटे बच्चे को अगर रहती है कब्ज की समस्या, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, मिलेगा आराम

28 मई : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती, जानिए 5 अनसुने तथ्य

बच्चों के पेट के कीड़ों से जुड़े इन मिथकों पर क्या आप भी करते हैं भरोसा? जानें इनकी सच्चाई

अगला लेख