health benefit of kharbooja : आंखों, त्वचा व बालों के लिए खरबूजा है असरदार,गर्मी के लिए भी कारगर...

Webdunia
खास तौर से गर्मी में आने वाला खरबूजा, रसीले और पानी की पूर्ति करने वाले फलों में विशेष स्थान रखता है। स्वाद में तो यह मजेदार है ही, सेहत और खूबसूरती के लिए भी इसके फायदे लाजवाब हैं। जानिए इसके 8 फायदे - 
 
1 खरबूजा शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करता है साथ ही इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स आपको ऊर्जावान बना रखने में मदद करते हैं। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है।
 
2  इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र को रोकने के साथ-साथ तनाव कम करने में भी मददगार है। यह आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने के साथ-साथ मानसिक शांति भी देगा।
 
3  खरबूजे का नियमित रूप से सेवन, दिल के दौरे से आपको बचा सकता है। रक्त की नलिकाओं में रक्त के जमने या थक्का बनने से रोकने में यह कारगर उपाय है। इस तरह से आप दिल के दौरे से बच सकते हैं।
 
4  खरबूजे का सेवन या फिर इसके गूदे को चेहरे पर लगाना, त्वचा के लिए फायदेमंद है। इससे धूप से झुलसी हुई त्वचा ठीक होती है और त्वचा में नमी बरकरार रहने के साथ ही ताजगी दिखाई देती है।
 
5  खरबूजे में मौजूद विटामिन ए आपकी आंखों, त्वचा व बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है जो आंखों के लिए बेहद लाभप्रद है।
 
6  अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो खरबूजा आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और पानी होता है। इसके अलावा इसमें शर्करा की मात्रा भी कम होती है जो आपका वजन बढ़ने से रोकती है।
 
7  पाचन संबंधी समस्याएं होने पर भोजन के साथ या इसके अलावा खरबूजे को अपनी डाइट में शामिल करें। यह पाचन में सहायक होगा और कब्जियत की समस्या को दूर करेगा।
 
8  गर्मी के दिनों में पेट एवं शरीर में गर्मी बढ़ने की समस्या बहुत होती है। इससे बचने के लिए खरबूजा बेहतरीन तरीका है। यह पेट में गर्मी बढ़ने से रोकेगा और गर्मी के दुष्प्रभावों से भी आपको बचाएगा।

ALSO READ: फ्रिज का अत्यधिक ठंडा पानी पीने के शौकीन हैं? तो इससे होने वाले नुकसान भी जान लीजिए

ALSO READ: बेलफल : गर्मियों का बेजोड़ साथी, पढ़ें 7 गुण

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

The 90's: मन की बगिया महकाने वाला यादों का सुनहरा सफर

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

क्या आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा तो हो सकती है ये 3 समस्याएं

अगला लेख