जानिए गेहूं के यह 5 फायदेमंद उपाय

Webdunia
गेहूं के आटे की रोटी पौष्ट‍िक होती है यह तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं गेहूं के यह 5 फायदे ? गेहूं के इन फायदों को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक बार जरूर पढ़े गेहूं के यह 5 औषधीय गुण -
  
1 गेहूं आपके वजन को नियंत्रित रखने में बेहद मददगार होता है। मैदा और चावल से बनी चीजों के बजाए यदि सिर्फ गेहूं के आटे से बनी चीजों का प्रयोग किया जाए, तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है।

2 खांसी होने पर 20 ग्राम गेहूं के दानों में नमक मिलाकर 250 ग्राम पानी में तब तक उबालें, जब तक कि पानी की मात्रा एक तिहाई न रह जाए। इसे गरम-गरम पी लें। लगातार एक हफ्ते तक यह प्रयोग दोहराने से खांसी जल्दी चली जाती है।
  
 
3 गर्मी में गेहूं का औषधि के रूप में सेवन फादेमंद होता है। 80 ग्राम गेहूं को रात में पानी में भिगोकर सुबह अच्छी तरह पीसकर छान लें। चाहें तो इसमें मिश्री मिला लें।इस रस को पीने से शरीर में उत्पन्न दाहकता (गर्मी) शांत होती है और मूत्र संबंधी रोगों में भी फायदा मिलता है।

4  हड्डी के टूटने या चटक जाने पर एक मुठ्ठी गेहूं को तवे पर भूनकर पीस लें और इसका चूर्ण बनाएं। इस चूर्ण को शहद के साथ चाटने से अस्थि भंग रोग दूर होता है।
 
 
5 गेहूं से बने हरीरा में शक्कर और बादाम मिलाकर पीने से स्मरण शक्ति बढ़ती है और दिमाग की कमजोरी दूर होकर दिमाग तेज चलने लगता है। याददाश्त कम होने पर इसका सेवन फायदेमंद है। 
Show comments

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम

क्या होता है डेवलपमेंट ट्रॉमा डिसऑर्डर? जानें बच्चों में दिखाई देने वाले इसके लक्षण

नन्ही-सी राजकुमारी के लिए चुनिए यूनीक और मीनिंगफुल नाम

आपकी दिनचर्या में दिखते हैं डायबिटीज के ये 8 लक्षण, जानें बचाव के उपाय

क्यों बुखार आने पर बच्चों के पैरों में होता है दर्द? जानिए इसका कारण और समाधान

पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनसेंग का सेवन, जानें 10 फायदे

पुरुष Intimate Hygiene के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, नहीं होगा कोई संक्रमण

10 दिन के अंदर काटते रहें बच्चे के नाखून वरना हो सकते हैं ये 5 नुकसान

मत विभाजन का रुकना 2024 में महत्वपूर्ण निर्णायक मुद्दा है!

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है Puppy Yoga, जानें इसे करने का सही तरीका