Winter Health Care : ठंड के मौसम में बाजरा खाने से मिलते हैं कई फायदे, जरूर जानें

Webdunia
ठंड के मौसम में आप जितना पौष्टिक आहार का सेवन करेगे उतने ही आप सेहतमंद और तंदरुस्त रहेंगे। आमतौर पर घरों में गेहूं की रोटियां ही खाई जाती है, लेकिन बाजरे की रोटी आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। जी हां गेहूं, मक्का और ज्वार की ही तरह बाजरा काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई पोष्टिक गुण पाएं जाते है जो आपके स्वास्थ के लिए लाभकारी होते है, खासकर ठंड में बाजरा खाना स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत लाभदायक है। यह न केवन आपके पाचन क्रिया को सही रखता है इसके साथ ही बाजरा आपको कई बीमारियों से दूर भी रखता है, तो आइए जानते हैं। ठंड में बाजरा खाने से होने वाले फायदों के बारे में.....
 
1 सर्दी के दिनों में बाजरा का सेवन शरीर में अंदरूनी गर्माहट बनाए रखने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यही कारण है कि ज्यातर लोग ठंड के मौसम में बााजरे  की रोटी या अन्य व्यंजन खाना पसंद करते हैं।
 
2 बाजरा  कैल्शियम से भरपूर होता है, और आप किसी भी कैल्शियम विकल्प की जगह इसका सेवन कर सकते हैं। इन दिनों में होने वाली जोड़ों की समस्या व ऑस्ट‍ियोपोरासिस में यह बेहद लाभकारी है।
 
3 चूंकि सर्दी में भूख अधिक लगती है और आप इन दिनों में कई तरह के व्यंजन बनाकर ज्यादा खाते भी हैं, तो वजन बढ़ना लाजमी है। लेकिन बाजरा का प्रयोग वजन कम करने में आपकी मदद करता है। 
 
4 इसमें भरपूर मात्रा में डायट्री फाइबर होते हैं जो पाचन में लाभकारी होते हैं और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम कर मोटापा घटाने में मददगार साबित होते हैं।
 
5 बाजरा में ट्रायप्टोफेन अमीनो एसिड पाया जाता है, जो भूख को कम करता है। इसका सेवन सुबह के नाश्ते में करने से लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगती और पेट भरा रहता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस चाइनीज सब्जी के आगे पालक भी है फैल! जानें सेहत से जुड़े 5 गजब के फायदे

आइसक्रीम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 4 चीज़ें, सेहत को हो सकता है नुकसान

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

लू लगने से आ सकता है हार्ट अटैक, जानें दिल की सेहत का कैसे रखें खयाल

जल्दी निकल जाता है बालों का रंग तो आजमाएं ये 6 बेहतरीन टिप्स

AC का मजा बन जाएगी सजा! ये टेंपरेचर दिमाग और आंखों को कर देगा डैमेज, डॉक्टरों की ये सलाह मान लीजिए

गर्मी में फलों की कूल-कूल ठंडाई बनाने के 7 सरल टिप्स

घर में नहीं घुसेगा एक भी मच्छर, पोंछे के पानी में मिला लें 5 में से कोई एक चीज

क्या कभी खाया है केले का रायता? जानें विधि

जीने की नई राह दिखाएंगे रवींद्रनाथ टैगोर के 15 अनमोल कथन

अगला लेख