काला सेब खाने के 13 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे

Webdunia
रविवार, 2 अप्रैल 2023 (01:29 IST)
काला सेब बहुत महंगा मिलता है। एक सेब करीब 500 रुपए से लेकर 1600 रुपए तक का भी मिलता है। यह सिर्फ तिब्बत और भूटान में ही उगाया जाता है और यह बहुत ही दुर्लभ माना गया है। हुआ नियू (Hua Niu) प्रजाति के इस सेब को ब्लैक डायमंड एपल भी कहते हैं। यह अमेरिका में भी उगाया जाता है जिसे वहां अर्कानसास सेब कहते हैं। इसके अंदर का हिस्सा वैसे ही सफेद रहता है जैसे लाल सेबों का होता है। जानिए इसके 10 फायदे।
 
1. फंगल इंफेक्शन : यह सेब खाने से व्यक्ति फंगल इंफेक्शन से बचकर रहता है क्योंकि यह एंटीबैक्टीरियल और इम्यूनिटी बूस्टर है। यह सेहत के लिए फायदेमंद है।
 
2. एनर्जी बूस्टर : एक सेब खाने से दिनभर व्यक्ति एनर्जेटिक बना रहता है, क्योंकि इसमें भरपूर कैलोरी की मात्रा पाई जाती है। इसे आप फ्रूट सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।
 
3. नेत्र : यह आखों के लिए भी बहुत फायदेमं‍द है, क्योंकि इसमें विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से आंखों की ज्योति बढ़ाता है। यह आंखों में होने वाले विभिन्न रोग में भी लाभदायक।
 
4. इम्यून सिस्टम : यह सेब खाने से व्यक्ति में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। कई तरह के विटामिनों से भरपर यह सेब एंटी ऑक्सीडेंट क्रिया इम्यून सेल्स को मजबूत बनाकर हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करती है। 
 
5. कोलेस्ट्रॉल : यह शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कंट्रोल करता है। इसके कारण हार्ट अटैक का खतरा नहीं रहता है।
 
6. हड्डी करता है मजबूत : यह हड्डियों को मजबूत करता है क्योंकि इसमें कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। 
 
7. पांचन तंत्र : काले सेब में घुलनशील फाइबर अधिक होता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करता है और इसमें अघुलनशील फाइबर भी होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
 
8. लकवा : इनमें विटामिन सी और ए के साथ-साथ पोटेशियम और आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है, जो हमें लकवे जैसे रोग से बचाता है।
 
9. याददाश्त : इस सेब को खाने से हमारा दिमाग भी सेहतमंद बना रहता है जिसके चलते याददाश्त मजबूत होती है।
 
10. हेल्दी स्किन : इसमें विटामिन सी, ए एंड बी होता है जो हमारी त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखता है। 
 
11. डायबिटीज : यह रक्त में शुगर को भी कंट्रोल करता है। 
 
12. मसूड़े और दांतों : इसमें जो फाबर होता है वह हमारे मसूड़ों और दांतों की मजबूती के लिए फायदेमंद है। या दांतों को साफ रखता है।
 
13. मोटापा : यह हमारे वजन को कंट्रोल में रखकर अनावश्‍यक चर्बी को हटाता है और हमें मोटा नहीं होने देता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो,आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमनें तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

गर्मियों में पीरियड्स के दौरान इन 5 हाइजीन टिप्स का रखें ध्यान

मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है आयरन की कमी, जानें इसके लक्षण

सिर्फ 10 रुपए में हटाएं आंखों के नीचे से डार्क सर्कल, जानें 5 आसान टिप्स

कच्चे आम का खट्टापन सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानें 10 फायदे

मंगल ग्रह पर जीवन रहे होने के कई संकेत मिले

महिलाओं को पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते वक्त नहीं करना चाहिए ये 10 गलतियां

Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर सिंह की जयंती, जानें उनका जीवन और 10 प्रेरक विचार

मातृ दिवस पर कविता : जीवन के फूलों में खुशबू का वास है 'मां'

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमनें तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

अगला लेख