Health Tips : काली मिर्च की यह चाय देगी हेल्थ की हर समस्या का समाधान

Webdunia
चाय पीना किसे पसंद नहीं है। थकान, सिरदर्द, नींद उड़ाने के लिए चाय से बेहतर विकल्प नहीं है। दुनिया में भारतीय ही सबसे अधिक चाय का सेवन करते हैं। अन्यथा सेहत के लिहाज से सुबह जूस पीने की सलाह दी जाती है। दुनिया में सबसे अधिक किसी मसाले का इस्तेमाल होता है तो वह है काली मिर्च का। जी हां, काली मिर्च किसी वरदान से कम नहीं है। काली मिर्च की चाय सेहत और स्वाद दोनों के लिहाज से बेहतर है। इसका सेवन करने से कई सारी छोटी-छोटी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं इसका सेवन करने से होने वाले लाभ -

काली मिर्च चाय के फायदे -

- काली मिर्च में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो फ्री रेडिकल्स से स्किन को बचाता है।
- इसमें एंटी इन्फ्लामेट्री गुण भी होते हैं जो शरीर में सूजन को ठीक करते हैं।  
- इससे ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है।  
- कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है।  
- यह पेन किलर की तरह काम करता है।  
- वजन कम होता है, कैलोरी बर्न करने में मदद करता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।  
- काली मिर्च की चाय आपके मूड को बूस्ट करती है।  
- इसका सेवन करने से आपका दिमाग शांत रहता है।
 
काली मिर्च की चाय बनाने की विधि

- 1 कप पानी लें और गैस पर उबाल लें।  
- पानी गर्म होने के बाद उसमें काली मिर्च और अदरक कूटकर डाल दें।
- 3-5 मिनट तक उसे उबाल लें।
- अब कप में छान लें।
- और उसमें नींबू और शहद मिला लें। आपकी हेल्दी और टेस्टी चाय तैयार है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अल्जाइमर समेत इन 6 बीमारियों के लिए सबसे असरदार है मेडिटेशन

बच्चों के नाम रखते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, जानिए नामकरण में किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

शकर छोड़ने के पहले जान लें वो 8 जरूरी बातें जो आपको पहले से पता होनी चाहिए

कोविड 19 के हल्के लक्षणों से राहत पाने के लिए अपनाएं 10 असरदार घरेलू उपाय, तुरंत बूस्ट होगी इम्यूनिटी

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

महाराणा प्रताप के कितने सगे भाई थे?

रानी अहिल्या बाई होलकर पर विद्वानों और साहित्यकारों के 20 प्रेरक वाक्य

रानी अहिल्या बाई होलकर के न्यायप्रियता के किस्से, जानिए हम उनसे क्या सीखें

अहिल्याबाई होलकर जयंती 2025: स्कॉटिश पोएट जॉन बैली द्वारा रची गई अहिल्याबाई पर लिखी एक अद्भुत कविता

वीर सावरकर ने भारत के लिए क्या किया? जानिए स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक दिशा देने वाले इस महान क्रांतिकारी के बारे में

अगला लेख