दलिया सिर्फ बीमारों के लिए नहीं, इसके फायदे जानकर आप भी रोज खाएंगे दलिया

Webdunia
आम तौर पर बीमार लोगों को दलिया खिलाया जाता है, लेकिन दलिया बीमारों का ही भोजन है यह सोचना गलत है। दलिया खाने के यह 5 फायदे जानने के बाद आप इसे शौक से खाना पसंद करेंगे। जानें दलिया खाने के 5 फायदे -
 
1 दलिया खाने का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर कार्य करता है और फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट संबंधी समस्याओं का सरलता से निराकरण करने में ये मददगार साबित होता है।
 
2 दलिया एक पौष्ट‍िक भोजन है जो पोषण की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। खास तौर से जब यह मिश्र‍ित अनाज से बना हो। अगर आप भारी भरकम या अधिक भोजन करने से बचते हैं, तो दलिया आपके लिए अनिवार्य तत्वों की पूर्ति करता है।
 
3 वजन कम करने वालों के लिए रात के खाने में सिर्फ दलिये का सेवन काफी फायदेमंद है। एक कटोरी पतला दलिया आपकी भूख भी मिटाएगा, पाचन भी दुरुस्त करेगा और फाइबर से भरपूर होने के कारण वजन कम करने में भी मददगार होगा।
 
4 डायबिटीज रोगियों के लिए दलिया बेहद फायदेमंद होता है। यह मैंगनीज का एक बेहतरीन स्त्रोत है, जो डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मददगार साबित होता है।
 
5 फैट फ्री या अत्यधिक कैलोरी वाला दलिया आपके लिए ऊर्जा का एक बेहतरीन स्त्रोत है। यह किसी भी मसालेदार स्वादिष्ट खाने की अपेक्षा दुगुनी ऊर्जा प्रदान करता है, और कोलेस्ट्रॉल के जमाव को कम करने में मदद करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

अगला लेख