6 आश्चर्यजनक फायदे चाहिए तो आलू का रस आज से शुरू कीजिए

Webdunia
आलू का रस पीने के 6 फायदे 
 
उबले या कच्चे आलू का प्रयोग आपने सब्जी, चाट या अन्य चीजों में जरूर किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी आलू का जूस पिया है? यदि नहीं पिया तो अब पीना शुरू कर दीजिए क्योंकि इससे आपको मिल सकते हैं, सेहत के बेमिसाल फायदे। फिलहाल जानिए यह फायदे - 
 
1 कच्चे आलू के रस को पानी के साथ रोजाना आधा कप पिएं और ध्यान रखें कि इसे खाली पेट लें। इससे आपको गैस बनने की समस्या से निजात मिलेगी, जो आजकल एक आम समस्या बन चुकी है।
 
2 शोध इस बात को साबित कर चुके हैं, कि कच्चे आलू का रस आपको कैंसर, हाइपरटेंशन और किडनी के अलावा कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकता है।
 
3 अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद चीज है। रक्त में शर्करा के स्तर को कम करने में आलू का रस काफी प्रभावकारी साबित होगा ।
 
4 यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को तो बढ़ाएगा ही, साथ ही लिवर संबंधी समस्याओं का निराकरण कर आपको बिल्कुल स्वस्थ बनाए रखने में भी मददगार होगा।
 
5 आलू का रस नियमित रूप से लेने पर आपकी त्वचा संबंधी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। यह आपकी त्वचा को अंदर से साफ कर उसे पोषण देने के साथ ही चमकदार भी बनाएगा। इसे त्वचा पर लगाने से मुहांसों की समस्या से भी निजात मिलेगी।
 
6 इसका सेवन करने पर शरीर से सभी हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिलेगी और शरीर के सभी अंगों की सफाई होगी। इतना ही नहीं हृदयवाहिनी संबंधी समस्याओं में भी आलू का रस लाभदायी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

डेंगू दिवस पर जानें 2024 की थीम और सावधानियां

अगला लेख