Hanuman Chalisa

Health Care : जरूर जानिए नींबू के 10 सेहत और सौंदर्य लाभ

Webdunia
नींबू से विटामिन-सी मिलता है, यह तो आप जानते ही होंगे। लेकिन इसके अलावा भी नींबू आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हे सकता है अगर आप भी अनजान हैं नींबू के इन बेहतरीन फायदों से, तो जरूर पढ़ें नींबू के यह 10 फायदे - 
 
1  नींबू आपका मोटापा कम करने में बेहद कारगर साबित होता है। गरम पानी में नींबू और शहद जहां मोटापा कम करेगा वहीं आपको भरपूर एनर्जी भी देगा। इतना ही नहीं, यह आपके शरीर के आंतरिक अंगों की सफाई में बहुत उपयोगी साबित होता है।
 
2  नींबू के रस के साथ सेंधा नमक मिलाकर पीने से आपको किडनी स्टोन से छुटकारा मिल सकता है। वहीं नींबू का छिलका पीसकर माथे पर लेप लगाने से मइग्रेन के दर्द में राहत मिलती है।
 
3  नींबू के बीजों को पीसकर सिर पर लगाने से गंजापन दूर होता है और नए बाल उगने लगते हैं। इसके अलावा किसी प्रकार का घाव हो जाने पर नींबू के रस को बादाम के तेल के साथ मिलाकर लगाना बहुत फायदेमंद होता है।
 
4  चंदन और नींबू के रस के लेप को चेहरे पर लगाने से मुहांसे दूर होते हैं, और आपका चेहरा साफ, बेदाग और चमकदार हो जाता है। नींबू के रस को बेसन के साथ चेहरे पर लगाने से रंग निखरता है।
 
5  नींबू का रस ब्लडप्रशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। गरम पानी में नींबू निचो़ड़कर पीने से गले की खराबी दूर होती है। साथ ही अगर किसी जहरीले जीव-जन्तु ने काट लिया हो, तो वहां नींबू का रस लगाने से जहर का असर नहीं होता।
 
6  पेट में गैस बनना या अपचा होने जैसी समस्याओं में भी नींबू पानी पीना बेहद कारगर होता है। इसके साथ काले नमक का प्रयोग करना काफी लाभ देता है। 
 
7  दांतों का पीलापन हटाने के लिए नींबू को काटकर नमक के साथ दांतों पर रगड़ना बहुत असरकारक होता है। इससे दांतों का पीलापन कम होता है और दांत चमकने लगते हैं।
 
8  दाद या खुजली होने पर, नींबू के रस में नौसादर को पीसकर लगाने से यह समस्या समाप्त हो सकती है। यह त्वचा संबंधी रोगों की विकृतियों को खत्म करने में सहायक होता है।
 
9  मसूढ़ों में परेशानी होने पर भी नींबू आपकी मदद कर सकता है। मसूढ़ों से खून रिसने पर नींबू का रस लगाने से आराम मिलता है और मसूढ़े ठीक होते हैं।
 
10  नाखूनों पर नींबू रगड़ने से वे साफ, मजबूत और चमकदार बनते हैं। अगर आपको कोहनी या हाथों का कालापन कम करना है, तो आप नींबू रगड़कर इसे कम कर सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध

Birsa Munda: आदिवासी स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा

World Bicycle Day 2026: 3 जून विश्व साइकिल दिवस: साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें, पर्यावरण बचाएं

अगला लेख