बारिश में सेहत की परेशानियों से बचाए, 5 उपाय

Webdunia
बारिश यानि बरसात का मौसम, बेहद सुहाना और लुभावना होता है। इस मौसम में ही आउटिंग और खाने-पीने का अपना ही मजा है। लेकिन इसी मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है, ताकि मौसम का लुत्फ और रोमांच कहीं कम न हो जाए। हम आपको बता रहे हैं, कुछ ऐसे टिप्स, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करेंगे - 

यह भी पढ़ें : बारिश में बचें कान के संक्रमण से, पढ़े पूरी जानकारी
 
1 पानी पि‍एं उबाल कर - बारिश के दिनों में मौसमी बीमारियों का संक्रमण अधिक होता है, और अनदेखे बैक्टीरिया से आपका पाला पड़ता रहता है। इस तरह के बैक्टीरिया सबसे ज्यादा नमी वाली जगह एवं पानी में होते हैं। इसीलिए पानी को हमेशा उबालकर पि‍एं, जिससे बीमार होने का खतरा कम होगा।

यह भी पढ़ें : बरसात बुखार के 8 कारण, लक्षण और सावधानियां, जरूर जानें
 
2 खुले खाद्य पदार्थों से बचें - इस मौसम में बैक्टीरिया अधिक फैलते हैं, जो खुली पड़ी चीजों को संक्रमित करते हैं। ऐसी चीजों को खाने से बचें, जो खुले में रखी हुई हों। 

यह भी पढ़ें : 8 घंटे की नींद नहीं ली, तो होंगे 5 नुकसान


3 गर्म पेय का सेवन - बारिश के मौसम में गर्म पेय पदार्थों का सेवन काफी लाभदायक होता है। अदरक या दालचीनी वाली चाय, कॉफी का सीमित सेवन एवं विभिन्न प्रकार के सूप का सेवन कर सकते हैं। इसके गर्म होने से बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं, और गले की तकलीफ कम होने के साथ ही शरीर में गर्माहट पैदा होती है। 

यह भी पढ़ें :  आप शायद नहीं जानते, मूंगफली के यह 10 फायदे
 
4 मौसमी फल खाएं - मौसमी फल का सेवन, मौसमी बीमारियों और कीटाणुओं के संक्रमण से आपकी रक्षा करता है। इसका प्रतिदिन सेवन, कई बीमारियों से बचाव में कारगर उपाय है।
 
यह भी पढ़ें : ये 5 लक्षण नजर आएं, तो आपको टायफाइड है
 
5 फलों को काट कर न रखें - फलों को कभी काटकर न रखें, इसके बजाए आपको जब भी फल काटना या परोसना हो, तब तुरंत ही उन्हें काटें। फलों को काटकर रखने से नमी के कारण बैक्टीरिया संक्रमण पैदा करते हैं, जिसे खाने पर आप बीमार हो सकते हैं।
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

अगला लेख