Hanuman Chalisa

Corona virus: बुजुर्गों को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

Webdunia
सावधानी बरतें, बीमारी से दूर रहें
 
आज पूरे विश्व में सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है और वह है कोरोना वायरस। इस वायरस को लेकर जहां लोगों में डर का माहौल देखा जा रहा है, वहीं इससे डरने की नहीं लड़ने की जरूरत है, क्योंकि थोड़ी-सी सावधानी हमें इस समस्या से बचा सकती है। बस ध्यान रहे, कि इस वायरस से डरने की जगह हम कुछ बातों का ध्यान रखें, साथ ही हमारे आसपास के जो लोग हैं, उन्हें भी सावधानी बरतने के लिए कहें।
 
कोरोना वायरस 60 साल से ज्यादा के लोगों को आसानी से अपनी चपेट में ले रहा है। बुजुर्गों की इम्युनिटी कमजोर होती है इसलिए वे आसानी संक्रमित हो जाते हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए बुजुर्गों का खास ख्याल रखना जरूरी है।
 
आइए जानते हैं कि किन बातों का आपको ख्याल रखना जरूरी है?
 
सबसे पहले ध्यान रखें कि आपको हाथों को बार-बार धोना है जिससे कि आपके हाथ साफ रहें और संक्रमण आपके शरीर के अंदर प्रवेश न कर पाए। इसके लिए आप बिलकुल भी आलस न करें। जरूरत हो तो रिमाइंडर भी सेट किया जा सकता है।
 
बुजुर्गों का इम्युनिटी सिस्टम बहुत कमजोर होता है। इसके लिए आप अपने खाने पर ज्यादा ध्यान दें। खाने में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें, साथ ही पानी भी ज्यादा पीएं।
 
हल्का-फुल्का व्यायाम जरूर करें, साथ ही 'ॐ' का जाप भी करते रहें ताकि आप खुद को रिलेक्स रख सकें।
 
ताजा खाना ही खाएं। बासी व बाहर का खाना आपकी इम्युनिटी को खराब कर सकता है।
 
पूरे समय घर पर रहना मुश्किल काम है। इससे आपको चिड़-चिढ़ भी महसूस हो सकती है। लेकिन ध्यान रहे कि इस समय ही आप अपने पूरे घर के सदस्यों के साथ रह सकते हैं, जो हमेशा मुमकिन नहीं हो पाता। इसलिए एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएं, साथ ही आप फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से भी अपने रिश्तेदारों से बात कर सकते हैं।
 
अदरक और तुलसी का सेवन जरूर करें। ये दोनों फ्लू से लड़ने में बहुत कारगर होते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

अगला लेख