रक्षाबंधन पर घर न लाएं ये 5 चीजें, सेहत के लिए हो सकती हैं खतरनाक...

Webdunia
त्योहार कोई भी हो अपने साथ खुशियां और उल्लास तो लाता है, लेकिन साथ में सेहत से जुड़े खतरे भी लेकर आता है। इसलिए इस रक्षाबंधन कुछ चीजों में सावधानी जरूर रखें ताकि खुशियों के रंग में भग न पड़े और रिश्तों की मिठास भी कायम रहे।  
 
खुशियों भरे माहौल में कहीं कुछ ऐसा भी है, जो आपको बीमार कर सकता है....जी हां, यह आपका स्वास्थ्य बुरी तरही खराब कर सकता है... अगर नहीं जानते तो जरूर पढ़िए वह पांच चीजें, जो आपकी सेहत को खराब कर सकती हैं। इन्हें भूलकर भी घर में न लाएं -
 
1 मिठाई - जी हां, आपने अब तक अधिक मिठाई खाने से होने वाले नुकसान के बारे में जरूर पढ़ा और सुना होगा, लेकिन त्योहार के वक्त बाजार में उपलब्ध नकली मिठाईयां आपको बुरी तरह बीमार कर सकती हैं। इन मिठाईयों में रंग से लेकर स्वाद तक सब कुछ नकली होता है, और इन्हें बनाने में जिन चीजों का प्रयोग किया जाता है, वे भी मिलावटी होते हैं। इससे होने वाले नुकसान से बचने के लिए घर की बनी मिठाईयों का प्रयोग करना ही बेहतर होगा।
 
2 मावा - अगर घर पर ही मावा लाकर मिठाई बनाने के बारे में आपका कोई विचार है, तो पहले मावे की अच्छी तरह से जांच परख जरूर कर लें। क्योंकि नकली मावा आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। इसमें कास्टिक सोडे से लेकर, मिलावटी खाद्य पदार्थ तक का प्रयोग किया जा सकता है जो आपकी आंतों से लेकर पाचन तंत्र और अन्य अंगों को प्रभावित कर सकता है।
 
3 नकली घी - जी हां, अगर आप त्योहारी सीजन में बाजार से घी लाकर मिठाई बना रहे हैं, तो इसे भी अच्छी तरह से जांच परख लें। क्योंकि असली और देसी घी देने का दावा करने वाले कई उत्पादक, घी बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल करते हैं। इससे सतर्क रहने की बेह आवश्कता है।
 
4 मेटल की राखी - राखी वैसे तो रेशम की डोरी का नाम है, लेकिन वर्तमान में फैशन ट्रेंड के अनुसार राखियों कर चलन बढ़ा है। ऐसे में कुछ मेटेलिक राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं।
 
लेकिन राखी में उपयोग की जाने वाली यह धातु, अधिक समय तक आपकी त्वचा के संपर्क में रहने के कारण आपकी त्वचा पर खतरनाक इंफेक्शन पैदा कर सकती है। इससे बचने के लिए सादी डोरी एवं मोतियों वाली राखी का उपयोग ही सही होगा।
 
5 बाजार का नमकीन - जी हां, अगर आप बाजार से नमकीन या सेंव जैसे खाद्य पदार्थ लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो रुक जाइए। यह नमकीन आपको उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों का शिकार बना सकता है। त्योहार के समय इसे खस्ता और कुरकुरा बनाने के लिए कुछ डिटर्जेंट और अन्य हानिकारक पदार्थों को मिलाया जाता है। लेकिन आप इस गलतफहमी में मत रहिएगा, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नवरात्रि दुर्गा पूजा के फलाहार, जानें 9 दिनों के व्रत की रेसिपी

अप्रैल फूल डे 2025 से जुड़े 20 अनोखे और मजेदार फैक्ट्स जो आपको हैरान कर देंगे

गुड़ी पड़वा विशेष: गुड़ी पर क्यों चढ़ाते हैं गाठी/पतासे का हार, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

बैठते या खड़े होते समय चटकती हैं पैरों की हड्डियां? जानिए इसके 5 बड़े कारण

ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक

सुबह उठते ही लगती है तेज भूख? जानिए इसके 5 चौंकाने वाले कारण और राहत के उपाय

Gudi padwa Essay: गुड़ी पड़वा पर आदर्श निबंध हिन्दी में

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

अगला लेख