sehat dohawali : स्वास्थ्य पर 31 अनमोल दोहे, जरूर जानिए

Webdunia
Swasthya ke Dohe
1 पानी में गुड़ डालिए, बीत जाए जब रात,
सुबह छानकर पीजिए, अच्छे हों हालात। 
 
2 धनिया की पत्ती मसल, बूंद नैन में डार 
दुखती अंखियां ठीक हों, पल लागे दो-चार।
 
3 ऊर्जा मिलती है बहुत, पिएं गुनगुना नीर, 
कब्ज खतम हो पेट की, मिट जाए हर पीर।
 
4 प्रातः काल पानी पिएं, घूंट-घूंट कर आप, 
बस दो-तीन गिलास है, हर औषधि का बाप।
 
5 ठंडा पानी पियो मत, करता क्रूर प्रहार, 
करे हाजमे का सदा, ये तो बंटाढार।
 
6 भोजन करें धरती पर, अल्थी-पल्थी मार,  
चबा-चबा कर खाइए, वैद्य न झांकें द्वार।
 
7 प्रातः काल फल रस लो, दुपहर लस्सी-छांस, 
सदा रात में दूध पी, सभी रोग का नाश।
 
8 प्रात-दोपहर लीजिए, जब नियमित आहार, 
तीस मिनट की नींद लो, रोग न आवें द्वार।
 
9 भोजन करके रात में, घूमें कदम हजार,
डाक्टर, ओझा, वैद्य का, लुट जाए व्यापार।
 
10 घूंट-घूंट पानी पियो, रह तनाव से दूर,
एसिडिटी या मोटापा, होवें चकनाचूर।
 
11 अर्थराइज या हार्निया, अपेंडिक्स का त्रास,
पानी पीजै बैठकर, कभी न आवें पास।
 
12 रक्तचाप बढ़ने लगे, तब मत सोचो भाय, 
सौगंध राम की खाइ के, तुरत छोड़ दो चाय।
 
13 सुबह खाइए कुवंर-सा, दुपहर यथा नरेश,
भोजन लीजै रात में, जैसे रंक सुरेश।
 
14 देर रात तक जागना, रोगों का जंजाल, 
अपच, आंख के रोग संग, तन भी रहे निढाल।
 
15 दर्द, घाव, फोड़ा, चुभन, सूजन, चोट पिराइ,
बीस मिनट चुंबक धरौ, पिरवा जाइ हेराइ।
 
16 सत्तर रोगों को करे, चूना हमसे दूर,
दूर करे ये बांझपन, सुस्ती अपच हुजूर।
 
17 भोजन करके जोहिए, केवल घंटा डेढ़, 
पानी इसके बाद पी, ये औषधि का पेड़।
 
18 अलसी, तिल, नारियल, घी, सरसों का तेल, 
यही खाइए नहीं तो, हार्ट समझिए फेल।
 
19 पहला स्थान सेंधा नमक, पहाड़ी नमक सु जान,
श्वेत नमक है सागरी, ये है जहर समान।
 
20 एल्यूमिन के पात्र का, करता है जो उपयोग, 
आमंत्रित करता सदा, वह अड़तालीस रोग।
 
21 फल या मीठा खाइके, तुरत न पीजै नीर, 
ये सब छोटी आंत में, बनते विषधर तीर।
 
22 चोकर खाने से सदा, बढ़ती तन की शक्ति,
गेहूं मोटा पीसिए, दिल में बढ़े विरक्ति।
 
23 रोज मुलहठी चूसिए, कफ बाहर आ जाए,
बने सुरीला कंठ भी, सबको लगत सुहाए।
 
24 भोजन करके खाइए, सौंफ, गुड़, अजवान,
पत्थर भी पच जाएगा, जानै सकल जहान।
 
25 लौकी का रस पीजिए, चोकर युक्त पिसान,
तुलसी, गुड़, सेंधा नमक, हृदय रोग निदान।
 
26 चैत्र माह में नीम की, पत्ती हर दिन खावे,
ज्वर, डेंगू या मलेरिया, बारह मील भगावे।
 
27 सौ वर्षों तक वह जिए, लेते नाक से सांस, 
अल्पकाल जीवें, करें मुंह से श्वासोच्छ्वास।
 
28 सितम गर्म जल से कभी, करिए मत स्नान,
घट जाता है आत्मबल, नैनन को नुकसान।
 
29 हृदय रोग से आपको, बचना है श्रीमान, 
सुरा, चाय या कोल्ड्रिंक, का मत करिए पान।
 
30 अगर नहावें गरम जल, तन-मन हो कमजोर, 
नयन ज्योति कमजोर हो, शक्ति घटे चहुंओर।
 
31 तुलसी का पत्ता करें, यदि हरदम उपयोग, 
मिट जाते हर उम्र में, तन में सारे रोग।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती हैं स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ

सभी देखें

नवीनतम

इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है इस तरह की फ्रेंड्स थ्योरी, क्या आपके फ्रेंड सर्कल में हैं ये 7 तरह के लोग

इस वजह से हर साल अगस्त में मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, क्या है इस खास दिन का इतिहास?

बरसात में बढ़ रहे स्किन पर पिंपल्स? बचने के लिए रोज रात करें बस ये एक काम

रोज का खाना बनाने में भूलकर भी न करें इन 3 ऑयल्स का यूज, हेल्थ पर डाल सकते हैं बुरा असर

ये हैं भारत के 5 बड़े मुस्लिम कारोबारी, जानिए किस मशहूर ब्रांड के हैं मालिक और कितनी है संपत्ति

अगला लेख