जरूरत से ज्यादा कैल्शि‍यम खा रहे हैं, तो हो जाएं सावधान.. होंगे 5 नुकसान

Webdunia
कैल्शि‍यम हमारे लिए बेहद जरूरी है, इसकी कमी से हड्ड‍ियां कमजोर हो सकती हैं और दांतों व नाखूनों का विकास भी प्रभावित होता है। यह सब तो आपमें से कई लोग जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि कैल्शि‍यम की अत्यधि‍क मात्रा भी आपके लिए हानिकार‍क हो सकती है? जी हां, यह सच है। जानिए कैल्शि‍यम की अधि‍कता से होने वाले 5 नुकसान -
 
1 रक्त में कैल्शि‍यम की अधि‍कता आपको कैल्सेमिया नामक बीमारी का शि‍कार बना सकती है। इस स्थि‍ति में पैराथाइरॉइड नामक ग्रंथि प्रभावित होती है और उसके क्रियान्वयन में समस्या पैदा हो सकती है।
 
2 कैल्शि‍यम की अत्यधि‍क मात्रा शरीर में फास्फेट के साथ मिलकर एक केमिकल का निर्माण करता है, जो हड्ड‍ियों को अत्यधि‍क कठोर बनाकर भुरभुरा कर देता है जो आसानी से टूट सकती हैं। इसके अलावा हड्ड‍ियों में झुकाव भी हो सकता है।
 
3 शरीर की आवश्यकता से अधि‍क कैल्शि‍यम का उपभोग कई बार शरीर में तेजी से मैग्नीशि‍यम की कमी पैदा करता है जो आपकी हड्ड‍ियों के अलावा सेहत के लिहाज से भी बहुत खतरनाक है।
 
4 कैल्शि‍यम के अवशोषण के लिए विटामिन डी बेहद आवश्यक माना जाता है। अगर आप कैल्शि‍यम के साथ पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं ले रहे हैं तो यह आपकी हड्ड‍ियों के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है और फ्रेक्चर का कारण बन सकता है।
 
5 आवश्यकता से अधि‍क कैल्शि‍यम सिर्फ आपकी हड्ड‍ियों को ही प्रभावित नहीं करता बल्कि यह किडनी में स्टोन पैदा करने में भी सहायक है। इसके अलावा ब्रेन डेमेज के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

दीये की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

क्या मर्द का दर्द, दर्द नहीं! कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद से सामने आया समाज का दोगलापन

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

सभी देखें

नवीनतम

कारगिल की जंग में भारत के साथ थे कौन से देश और किसने दिया था दुश्मन पाकिस्तान का साथ, जानिए इतिहास

डॉलर या पाउंड नहीं, ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, जानिए इसके मुकाबले कहां ठहरता है आपका रुपया

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सदाबहार की पत्तियां चबाकर खाने के ये 7 फायदे नहीं जानते होंगे आप

26 जुलाई 1999 को क्या हुआ था, जानें कारगिल दिवस पर 6 खास बातें

अगला लेख