Hanuman Chalisa

क्या आप जानते हैं किशमिश के पानी के ये 5 लाभ, जो आपको रखे स्वस्थ

Webdunia
सूखे मेवों में शामिल किशमिश के स्वाद और गुणों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सुना है, किशमिश के पानी के बारे में......किशमिश का पानी आपके स्वास्थ्य के लिए बड़े काम की चीज है। अगर जानना चाहते हैं इसके फायदे, तो जरूर पढ़ि‍ए किशमिश के पानी के यह 5 लाभ -
 
किशमिश को पानी में रातभर भि‍गोकर रखें और सुबह इस पानी में किशमिश को मसलकर पिएं या फिर 20  मिनट तक हल्की आंच पर उबालकर इसे रातभर रखकर सुबह पीना बेहद फायदेमंद है। इसे एक बार आजमाकर आप इसके आश्चर्यजनक फायदे पाएंगे। जानिए -
 
1 रोजाना सुबह के समय किशमिश के पानी को पीना आपको कई तरह के फायदे देता है। कुछ दिनों तक इसका नियमित सेवन कीजिए और कब्ज, एसिडि‍टी और थकान से बिल्कुल निजात पाइए। जी, हां यकीन न हो, तो आजमाकर देख लीजिए।
 
2 किशमिश का पानी प्रतिदिन पीना उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो अधि‍क कोलेस्ट्रॉल लेवल के कारण स्वास्थ्य समस्या का सामना करते हैं। यह आपके शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मददगार है।
 
3 इसमें फ्लेवेनॉइड्स एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को तेजी से कम करने में सहायक है। यह बढ़ती उम्र के निशान को कम कर आपको जवां दिखने में मदद करता है।
 
4 कब्ज या पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए किशमिश का पानी बेहद लाभदायक पेय है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और अमाशय रस को बनने में मदद करता है।
 
5 प्रतिदि‍न किशमिश के पानी का सेवन करना आपके लिवर को स्वस्थ्य बनाए रखने और उसे सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम भी करता है। साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

राम- राष्ट्र की जीवनधारा और शाश्वत चेतना का प्रवाह

अगला लेख