Hanuman Chalisa

इन 5 कारणों से होती है हड्ड‍ियां कमजोर, जरुरी जान लीजिए...

Webdunia
हड्ड‍ियां शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमारे शरीर और मांसपेशि‍यों का आधार हैं। बेहतर स्वास्थ्य और दिनचर्या के लिए हड्ड‍ियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है, लेकिन हमारी जीवनशैली में ऐसे भी कुछ कारण हैं, जो हड्ड‍ियों को कमजोर करते हैं। जानिए यह 5 कारण - 


 
 
1 आरामदेह जीवनशैली होना हड्ड‍ियों के लिए नुकसान दाय‍क है। दरअसल हड्ड‍ियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए आपका सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। अगर आप आरामपसंद जीवनशैली पसंद करते हैं, तो आपको हड्डी संबंधी समस्या, खासतौर से ऑस्ट‍ियोपोरोसि‍स होने की संभावना सक्रिय लोगों की तुलना में अधि‍क होगी।

अगर आप अपनी डाइट में सही मात्रा में कैल्शि‍यम का सेवन नहीं करते, तो आपकी हड्ड‍ियां कमजोर हो सकती हैं। हड्ड‍ियां कमजोर होने के कई नुकसान हैं, जि‍नमें हड्डी के आसानी से टूटने की संभावना एक प्रमुख कारण है।

 अत्यधि‍क शराब या धूम्रपान का सेवन भी आपकी हड्ड‍ियों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इनसे आपकी हड्ड‍ियां बहुत जल्दी कमजोर होती हैं और ऑस्ट‍ियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

4 अगर आपको थाइरॉइड संबंधी समस्या है, और थाइरॉइड ग्रंथि‍ ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है, तो इसका असर आपकी हड्ड‍ियों पर पड़ सकता है। दरअसल थाइरॉइड ग्रंथि‍ से स्त्रावित होने वाले थाइरॉक्स‍िन की अधि‍कता होने पर हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

 
 
5  कभी-कभी कुछ दवाइयों का सेवन करना या फिर अनुवांशि‍क कारणों के चलते भी हड्ड‍ियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए आपको कैल्शि‍यम की सही मात्रा और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

प्रेम कविता: जिनके लिए

World Health Day Slogans: विश्‍व स्वास्थ दिवस पर 10 बेहतरीन स्लोगन्स और प्रभावशाली प्रेरक नारे

Fengshui Tips: फेंगशुई: इन 3 बदलावों से घर में आएगा पैसा ही पैसा

एक पद्य कथा : अभिमानी का सिर नीचा

World Health Day 2026: विश्‍व स्वास्थ दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

अगला लेख