Hanuman Chalisa

स्वस्थ रहना है तो खाने-पीने का रखें ख्याल, जानिए जरूरी बातें

Webdunia
सही और पौष्टिक आहार आपको सेहतमंद रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको अपनी डाइट का ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं, आयुर्वेद के अनुसार आपको खाने-पीने में किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
 
सब्जियों को पकाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि, सब्जियां न तो ज्यादा पकी हों और न ही कच्ची
 
चीनी खाने से दूर रहे। आप इसकी जगह शहद या गुड़ का सेवन कर सकते है।
 
चोकरयुक्त आटा और दलिया खाएं।
 
खाना हमेशा ताजा और गर्म ही खाएं ऐसा करने से आपका पाचन सही रहेगा।
 
मार्केट में मिलने वाले सॉफ्ट ड्रिंक्स से दूरी बनाकर रखें। जंक फूड का सेवन न करें।
 
पाचन को सही रखने और भूख को बढ़ाने के लिए अदरक का एक छोटा-सा टुकड़ा लें। इसे तवे पर भून लें। अब इस टुकड़े के ठंडा होने के बाद इस पर थोड़ा-सा सेंधा नमक लगाकर खाना खाने के 5 मिनट पहले खाएं।
 
रात के भोजन के समय इन बातों का ख्याल रखें...
 
रात के समय बिलकुल पेटभर खाना न खाएं। इससे पेट भारी होता है। हल्का खाना ही खाएं।
 
रात के समय दही का बिलकुल भी सेवन न करें। दही शरीर में कफ होने की समस्या को बढ़ा सकता है, जिसके चलते नाक में बलगम के गठन की अधिकता पैदा हो सकती है।
 
रात के समय दूध पीते है, तो कम फैट वाला दूध ही पिएं। ख्याल रखें कि ठंडा दूध न पिएं।
 
रात के समय बहुत मसालेदार भोजन खाने से बचे। ऐसे में ऐसिडिटी की समस्या हो सकती है। और पाचन तंत्र के गड़बड़ होने की भी शिकायत हो सकती है।
 
रात के समय प्रोटीन से युक्त भोजन ही करें जैसे दाल, हरी सब्जियां, करी पत्ते और फल आदि। इससे आपका डाइजेशन सिस्टम काफी हल्का और हेल्दी रहता है।
 
घुंट-घुंट करके पानी पिएं जल्दबाजी में पानी न पीएं। खाना खाने से आधा घंटा पहले और खाना खाने के आधा घंटा बाद पानी आप पी सकते है। खाना खाने के एकदम बाद में पानी न पिएं ऐसा करने से पाचन क्रिया कमजोर हो सकती है और खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मोटापा भी बढ़ता है।
 
दिनभर गुनगुना पानी पीने की आदत बनाएं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

अगला लेख