Hanuman Chalisa

घुटनों को मजबूत करने के लिए टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक का करें सेवन, जानिए विधि

Webdunia
घुटने हमारे पैर और शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारी गति और पैरों की क्षमता को निर्धारित करते हैं। उम्र के साथ-साथ घुटने जवाब देने लगते हैं जिसका मुख्य कारण है घुटनों में चिकनाहट का कम होना। अगर आप चाहते हैं लंबे समय तक घुटनों और शरीर को स्वास्थ्य बनाए रखना, तो जरूर जानिए इस स्वादिष्ट और चमत्कारी ड्र‍िंक के बारे में - 
 
प्राकृतिक रूप से बनाया जाने वाला यह ड्रिंक आपके घुटनों की मांसपेशि‍यों को मजबूत करने के साथ ही चिकनाहट बनाए रखने में मदद करेगा और उनकी सक्रियता एवं लचीलापन भी बना रहेगा। जानिए कैसे बनाते हैं इसे - 
 
1 ओट्स - 1 कप 
2 पानी  - लगभग 250 मिली 
3 अनानास  -  2 कप कटा हुआ 
4 शहद  - 40 ग्राम 
5 बादाम - 40 ग्राम 
6 दालचीनी - लगभग 7 ग्राम 
7 संतरे का रस - 1 कप 
 
विधि - पहले ओट्स को पका लें, इसके बाद अनानास के टुकड़ों को बारीक कर लें और उसका रस निकाल लें। अब दालचीनी, बादाम, शहद और संतरे के रस को जूसर में एक साथ पीस लें। इसमें अब अनानास और ओट्स का मिश्रण मिलाकर अच्छी तरह से मिलाएं। जब यह गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए तो इसमें बर्फ के साथ एक बार मिक्सर में चला लें।
 
विटामिन-सी, सिलिकॉन, मैग्नीशि‍यम एवं अन्य पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्र‍िंक आपके घुटनों के लिए तो फायदेमंद है ही, साथ ही आपकी पूरी सेहत के लिए ऊर्जा और पोषण से भरपूर भी साबित होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख