Hanuman Chalisa

जब हिचकी आए, आजमाएं यह 10 उपाय

Webdunia
हिचकी एक ऐसी समस्या है, जो किसी को भी, किसी भी वक्त आ सकती है। लेकिन इसे रोकना कई बार आसान नहीं होता, और यह आपके शरीर में अन्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती है। ऐसी स्थि‍ति में हिचकियों को रोकने के लिए आप पानी पीते हैं, या अन्य उपाय आजमाते हैं, लेकिन कोई लाभ नहीं होता। हम बता रहें हैं कुछ ऐसे ही उपाय, जो इस समस्या से निजात दिलाने में सहायक होंगे। जब हिचकी आए इन उपायों का जरूर आजमाएं .. 
 
1) रह-रह का आने वाली हिचकियों को रोकने के लिए आप नींबू और शहर को मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा एक छोटा नींबू का टुकड़ा मुंह में रखकर चूसने से भी हिचकी में लपाभ होगा। 
 
2) इलायची मिलाकर उबाले गए पानी का सेवन भी हिचकी को रोकने में सहायक होत है।  इसके अलावा आप नमक मिले हुए पानी का प्रयोग भी कर सकते हैं। यही भी आपको लाभ दे सकता है।
 
3) जब भी हिचकियां आए, एक चम्मच शक्कर मुंह में डालकर चूसने से भी लाभ प्राप्त होगा। इ सके अलावा अदरक भी हिचकी के लिए बेहद कारगर उपाय है। जब भी हिचकी आए, तब अदरक का एक टुकड़ा मुंह में डाल लें और इसे चूसते रहें। कुछ ही देर में हिचकी आना बंद हो जाएगा । 
 
4) हिचकी आने पर गहरी सांस लेकर, उसे कुछ देर तक रोक कर रखें, फि छोड़ दें। इस प्रयोग को दोहराने से भी हिचकियां आना रूक जाती है।
 
5) काली मिर्च और मिश्री को कूटकर एक साथ खाने से भी हिचकी की समस्या से निजात मिलती है। इसके अलावा थोड़ा-सा बर्फ लेकर उसे कुचल कर खाने से भी हिचकी में राहत मिलती है।
 
6) सिरका भी हिचकी आने पर आपकी सहायता कर सकता है। हिचकी अगर बंद नहीं हो रही हो, तो एक चम्मच सिरका, पानी में मिलाकर पी जाएं। इससे हिचकी में राहत मिलेगी। 
 
7) हिचकी लगातार आने पर इसे कम करने या रोकने के लिए आप चॉकलेट पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बस थोड़ा सा चॉकलेट पाउडर फांक लें, इससे हिचकियां आना बंद हो जाएगी। 
 
8) पीनट बटर या मूंगफली के मक्खन का प्रयोग भी हिचकियां आने पर किया जाता है। इससे कई लोगों को बार-बार आने वाली हिचकी से राहत मिलती है।  
 
9) अपने दोनों कान पर हाथ रखकर, स्ट्रॉ या नली से पानी किसी भी स्वस्थ पेय का सेवन करने से भी हिचकियां आनी बंद हो जाती है। 
 
10) इन सभी के अलावा, यदि आप हिचकियों से बचना चाहते हैं, तो चर्बीयुक्त और फ्रीजर में रखे खान-पान के सेवन से दूरी बनाए रखें। ऐसा करने से हिचकी की समस्या होगी ही नहीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

अगला लेख