Hanuman Chalisa

हाई ब्लडप्रेशर में क्या खाएं, क्या नहीं ?

Webdunia
यदि आप हाई ब्लडप्रेशर के मरीज हैं, तो आपको अपने खान-पान में बदलाव है। हाई ब्लडप्रेशर होने पर किस तरह का खान-पान अपनाएं, और आपकी दिनचर्या कैसी हो, इस बारे में हम बता रहें हैं, कुछ खास टिप्स। इन्हें अपनाकर आप हाई ब्लडप्रेशर की समस्याओं को कम कर सकते हैं । 
 

 
1  हाई ब्लडप्रेशर या उच्च रक्तचाप की समस्या होने पर, अधिक मात्रा में भोजन न करें। इसके अलावा गरिष्ठ अर्थात तैलीय व मसालेदार भोजन से दूरी बनाएं । 
 
भोजन में फलों और सब्ज‍ियों का जितना हो सके ज्यादा प्रयोग करें इसके अलावा लहसुन, प्याज, साबुत अनाज व सोयाबीन का प्रयोग अधिक करें।

3  नमक का सेवन जितना हो सके कम ही कर करें। ध्यान रखें कि भोजन में पोटेशि‍यम की मात्रा अधि‍क, और सोडि‍यम की मात्रा कम होनी चाहिए। 
4  डेयरी उत्पाद, चीनी, रिफाइंड खाद्य पदार्थ, तली-भुनी चीजें और जंक फूड से हमेशा बचकर रहें। इनका सेवन आपके लिए ठीक नहीं होगा ।


 
5  चाय और कॉफी का सेवन कम ही करें, क्योंकि इनमें उपस्थि‍त कैफीन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसके अलावा दिनभर में कम से कम 10 से 12 गि‍लास पानी जरूर पिएं। 

 कम मात्रा में ही सही, लेकिन बाजरा, ज्वार, मूंग व अंकुरित दालों को सेवन जरूर करें। और भोजन में सोयाबीन के तेल का उपयोग करना आपके लिए बेहतर होगा। 


 
 






 
 
7 अपने भोजन में पालक, गोभी, बथुआ जैसी हरी व पत्तेदार सब्ज‍ियों को शामिल करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक साबित होंगी । 

 
8 अन्य सब्जि‍यों में लौकी, तोरई, परवल, सहिजना, कद्दू, टिंडे आदि का प्रयोग अधि‍क करें और इनके साथ नींबू और पुदीना को भी अपने भोजन में अनिवार्य तौर पर शामिल करें।


 
9  बादाम, मुनक्का, अजवायन व अदरक का सेवन आपके लिए लाभप्रद हो सकता है। इसके अलावा आप घी, गुड़, चीनी, शहद व मुरब्बा आदि का सेवन भी कर सकते हैं। 

10  फलों में मौसंबी, अंगूर, अनार, पपीता, सेब, संतरा, अमरूद, अनानास का प्रयोग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा छाछ, बगैर मलाई का दूध भी आपके लिए लाभदायक होगा।  

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?