Hanuman Chalisa

ये 5 लक्षण दिखें, तो आपके हार्मोन्स असंतुलित हैं

Webdunia
हार्मोन्स असंतुलित होना यानि स्वास्थ्य की अन्य समस्याओं का बेवजह पैदा होना। शरीर में कुछ असामान्यता जैसे सूजन या फिर असहजता महसूस हो, तो यह हार्मोन के असंतुलन के कारण भी हो सकता है। 

खास तौर से महिलाओं में प्रेग्नेंसी, मासिक धर्म और मेनोपॉज के समय भी हार्मोन का स्त्राव और बदलाव होता है। लेकिन कभी-कभी कुछ दवाओं या स्वास्थ्य समस्याओं के चलते भी हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं। जानिए हार्मोन्स असंतुलन के 5 लक्षण ... 

1 महिलाओं में मासिकधर्म की समयावधि‍ में परिवर्तन हार्मोन्स के कारण होता है। सामान्यत: 21 से 35 दिन के अंदर शुरू होने वाला मासिक धर्म, यदि महीनों के अंतराल के बाद हो रहा हो या समय पर नहीं हो रहा हो, तो यह एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन्स की अधि‍कता या कमी का नतीजा हो सकता है। इसके अलावा 40 से 50 की उम्र से पहले मेनोपॉज होना और मासिकधर्म का अनियमित होना, पॉलीस्ट‍िक ओवेरियन सिड्रोम के लक्षण हो सकते हैं।

2 अगर आप पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं या फिर नींद होने के बाद भी आप उससे संतुष्ट नहीं हैं तो आपके हार्मोन्स असंतुलित हो सकते हैं। ओवरी से स्त्रावित होने वाला हार्मोन प्रोजेस्टेरॉन आपको नींद लेने के लिए प्रेरित करता है।यदि इसका स्तर सामान्य से कम होता है, तो आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा एस्ट्रोजेन की कमी से रात में पसीना आने की समस्या हो सकती है जिससे आपकी नींद प्रभावित होती है।
3  मासिक धर्म के समय सा उससे पहले चेहरे पर मुंहासों का होना और बाद में ठीक हो जाना सामान्य है। लेकिन यदि यह मुंहासे आपके चेहरे से हटने का नाम ही न लें, तो यह हार्मोन्स का असंतुलन हो सकता है।खास तौर से मेल हार्मोन एंड्रोजेन, जो महिलाओं और पुरूषों दोनों में पाया जाता है, आपकी तेल ग्रंथि‍ को अत्यधि‍क सक्रिय कर सकता है, जिससे यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा चेहरे पर बाल होना भी इसी का नतीजा हो सकता है।

4 यदि आप हर समय थकान महसूस करते हैं, तो यह सामान्य तौर पर हार्मोन्स के असंतुलन का कारण भी हो सकता है। प्रोजेस्टेरॉन की अधि‍कता आपको हर समय नींद और थकान महसूस करने के लिए प्रेरित करता है।वहीं थाइरॉइड ग्रंथि‍ थॉइरॉक्स‍िन का स्त्राव बहुत कम मात्रा में करती है, तो आप ऊर्जा में कमी महसूस करते हैं।

5  अगर आपका आप अपने स्वभाव में अचानक निराशा, दुख या चिड़चिड़ेपन का अनुभव करते हैं, तो यह एस्ट्रोजेन के स्तर में कमी के कारण भी हो सकता है। यह स्थि‍ति आपको आवश्यकता से अधि‍क खाने के लिए भी प्रेरित करती है।साथ ही आपका वजन भी तेजी बढ़ सकता है। वहीं कुछ स्थि‍तियों में वजन का तेजी से कम होना भी हार्मोन के असंतुलित होने का लक्षण हो सकता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

Muharram 2026: मुहर्रम की 10वीं तारीख क्यों है खास? जानिए यौम-ए-आशूरा की पूरी कहानी

24 जून: मध्य प्रदेश में आज मनेगा रानी दुर्गावती गौरव दिवस, जानें उनके बलिदान की कहानी

Rani Durgavati: रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस: इतिहास की वीर नायिका को नमन

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि, जानें 5 अनसुने तथ्य

अगला लेख